[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जामताड़ा आखिरी लीग मैच में जामताड़ा ने दुमका को 148 रनों से किया पराजित

आखिरी लीग मैच में जामताड़ा ने दुमका को 148 रनों से किया पराजित

0
आखिरी लीग मैच में जामताड़ा ने दुमका को 148 रनों से किया पराजित

हरफनमौला प्रदर्शन के लिए सूरज मंडल को मिला मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संवाददाता, जामताड़ा. झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) की ओर से जामताड़ा के आउटडोर स्टेडियम में अंडर 16 अंतर जिला क्रिक्रेट टूर्नामेंट का आखिरी लीग मैच शनिवार को खेला गया. मुकाबला जामताड़ा और दुमका के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जामताड़ा की टीम ने 34 ओवर में सभी विकेट खोकर 192 रनों का लक्ष्य रखा. जामताड़ा के आदित्य सिंह ने 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. इसमें सूरज मंडल का 41 रनों का साथ मिला. दुमका के समीर कुमार राज ने 10 ओवर में 46 रन देकर पांच विकेट हासिल किए. जवाबी पारी खेलने उतरी दुमका की टीम ने 17.4 ओवर में 44 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. दुमका की ओर से सर्वाधिक 14 रन समीर कुमार राज ने बनाया. जामताड़ा के सूरज मंडल ने सबसे घातक गेंदबाजी कर नौ ओवर में 10 रन देकर पांच विकेट लिये. वहीं देव मंडल ने भी काफी धारदार गेंदबाजी की. उन्होंने आठ ओवर में 31 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए. इस प्रकार जामताड़ा की टीम यह मैच 148 रनों से जीत दर्ज की. हरफनमौला प्रदर्शन के लिए सूरज मंडल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. मैच में अंपायरिंग अजमल हुसैन व शिवम कुमार ने की. स्कोरर दीपक कुमार, रेफरी कौशल सिंह, संघ रविंद्र नाथ झा, कुणाल सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel