[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जामताड़ा जिले में 21 व 22 को 17 केंद्रों पर होगी झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी परीक्षा : डीसी

जिले में 21 व 22 को 17 केंद्रों पर होगी झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी परीक्षा : डीसी

0
जिले में 21 व 22 को 17 केंद्रों पर होगी झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी परीक्षा : डीसी

जामताड़ा. डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने लेकर बैठक हुई. इस अवसर पर स्टेटिक दंडाधिकारी, ऑब्जर्वर, उड़नदस्ता दल, पुलिस पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक शामिल हुए. डीसी ने बताया कि जिले में 21 एवं 22 सितंबर को झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा जिले के कुल 17 केंद्रों में होगी. इसमें सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, संत जोसेफ स्कूल, जेबीसी डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स, आदर्श मध्य विद्यालय, जामताड़ा कॉलेज, एडवर्ड इंग्लिश स्कूल, डीएन उच्च विद्यालय, संत एंथोनी स्कूल, जामताड़ा इंटर महिला कॉलेज, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बोधबांध, उत्क्रमित उच्च विद्यालय सोनबाद, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेवा, आरके प्लस टू स्कूल मिहिजाम, प्रोजेक्ट गर्ल्स स्कूल, बेसिक स्कूल मिहिजाम, उत्क्रमित उच्च विद्यालय शहरडाल शामिल है, जिसमें 03 पालियों (08:30 बजे से 10:30 बजे पूर्वाह्न, 11:30 बजे पूर्वाह्न से 01:30 बजे अपराह्न एवं 03:00 बजे से 05:00 बजे अपराह्न तक) परीक्षा होगी. परीक्षार्थियों को 07:00 पूर्वाह्न रिपोर्टिंग टाइम दिया गया है. डीसी ने कहा कि परीक्षा को लेकर समाहरणालय सभागार में परीक्षा के 01 दिन पूर्व से परीक्षा समाप्ति तक जिला नियंत्रण कक्ष (9113728520) कार्यरत रहेगा. परीक्षा के दिन सभी 17 परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के परिधि में बीएमएसएस 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी. उन्होंने शहर के सभी लॉज, रेस्ट हाउस, होटल आदि में स्टे करने वालों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया. ताकि प्रश्नपत्र लीक कराने वाले गिरोह, प्रश्नपत्र रटवाने की प्रवृत्ति, छात्रों को बरगलाने की घटना न हो. वहीं परीक्षा के नोडल पदाधिकारी सह निदेशक आइटीडीए जुगनू मिंज व एसडीओ अनंत कुमार ने परीक्षा को लेकर सभी गाइडलाइन के संदर्भ में जानकारी दी. मौके पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, डीटीओ मनोज कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिता केरकेट्टा, एसडीपीओ विकास आनंद लागोरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एजाज हुसैन अंसारी, डीइओ चार्ल्स हेंब्रम आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel