[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जामताड़ा झारखंड से बिहार शराब ले जा रहे पांच तस्कर गिरफ्तार

झारखंड से बिहार शराब ले जा रहे पांच तस्कर गिरफ्तार

0
झारखंड से बिहार शराब ले जा रहे पांच तस्कर गिरफ्तार

मिहिजाम पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश प्रतिनिधि, मिहिजाम बिहार में शराब बंदी का लाभ तस्कर उठा रहे हैं. अवैध तौर पर शराब बंगाल-झारखंड इलाके से बिहार ले जाने के लिए नये-नये तरकीब का इस्तेमाल अवैध शराब के कारोबारियों द्वारा किया जा रहा है. मिहिजाम पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. पकडे गए लोगों ने विदेशी शराब के पाउच पहने विशेष प्रकार के वस्त्र में छिपा रखा था. तीनों के शरीर से भारी मात्रा में ब्रांडेड विदेशी शराब के पाउच बरामद करने में पुलिस को सफलता हाथ लगी है. थाना प्रभारी प्रदीप राणा के नेतृत्व में रात्रि गश्ती के दौरान रेलपार के हटिया इलाके दो लोगों को धरा गया. उनसे पूछताछ के बाद मौके से एक ऑटो में सवार तीन अन्य युवक धराये. मामले में कुल पांच लोग धराये हैं. इनमें से दो मिहिजाम निवासी है, जो लखीसराय के तस्करों को मदद करते थे. तस्कर शरीर में विशेष तौर पर बनाये गये जैकेट पहन कर शराब को ट्रेन के रास्ते बिहार के लखीसराय ले जाने की तैयारी में थे. पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक संदिग्ध ऑटो को रोका और तलाशी ली. पुलिसकर्मी उस समय हैरान रह गये जब आरोपियों के शरीर पर कपड़ों के अंदर विशेष डिजायन के तैयार जैकेट मिले. इन जैकेट में कई गुप्त पाॅकेट बने हुए थे, जिनमें आफिसर चाॅइस निब टैट्रा पैक बेहद चालकी से छिपा रखा था. बाहर से देखने पर किसी को भी इस बात का अंदेशा नहीं हो सकता था कि शरीर से चिपके जैकेट के भीतर शराब का खेप पहुंच रहा है. शराब की बडी खेप बरामद छापेमारी के दौरान पुलिस को दो पेटी ऑफिसर च्वाइस विदेशी शराब, दो पेटी बीयर तस्करी में प्रयुक्त एक ऑटो तथा शराब छिपाने के लिए इस्तेमाल पांच स्पेशल बाॅडी जैकेट बरामद हुए. गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के लखीसराय निवासी गोविंद कुमार, ग्राम गंगटा, थाना लखीसराय संजय मालाकार, राहुल कुमार, ग्राम मथुरापुर, थाना शिवनारायणपुर, जिला भागलपुर, संजय मालाकार ग्राम सदरपुर, जिला नालंदा के युवक शामिल है. वहीं मिहिजाम के पीबी रोड निवासी विक्की साव और मिथिलेश साव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. – क्या कहते हैं थाना प्रभारी शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा. गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. विदेशी शराब बरामद हुए हैं. – प्रदीप राणा, थाना प्रभारी, मिहिजाम

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel