[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जामताड़ा बेना गांव से दो सगे भाई समेत पांच साइबर आरोपी गिरफ्तार

बेना गांव से दो सगे भाई समेत पांच साइबर आरोपी गिरफ्तार

0
बेना गांव से दो सगे भाई समेत पांच साइबर आरोपी गिरफ्तार

जामताड़ा. साइबर थाने की पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है. साइबर पुलिस ने गुप्त सूचना पर साइबर जामताड़ा थाना क्षेत्र के बेना गांव के मंदिर के पास छापेमारी की. बेना गांव से दो सगे भाई सहित पांच साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एसपी एहतेशाम वकारिब ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना साइबर डीएसपी अशोक राम, इंस्पेक्टर जयंत तिर्की के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी कर बेना गांव से पांच साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें जामताड़ा थाना क्षेत्र के शहररपुरा गांव के दो सगे भाई क्रमश: सकीम अंसारी व रकीम अंसारी, मिहिजाम थाना क्षेत्र के बेवा गांव के शाहरूख अंसारी, नारायणपुर थाना क्षेत्र के राजाभीठा गांव के सरफराज अंसारी व करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मट्टांड गांव के गुड्डू सिंह शामिल है. एसपी ने बताया कि इन सभी के पास से एक बाइक, 14 सिम व 11 मोबाइल जब्त किया गया है. इस संबंध में जामताड़ा थाना कांड संख्या 51-2024 दर्ज किया गया है. गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की ओर से नियरबाय एप से फोन-पे में एक हजार रुपये का केश बैक का मैसेज भेजा जाता हैं. ग्राहकों को एसेप्ट करने के लिए बोलता है जैसे ही एसेप्ट करता है तो नियरबाय एप में पैसा आ जाता है. उक्त पैसा से ये लोग ऑनलाइन खरीदारी कर लेते हैं.

अभियुक्त सकीम का है आपराधिक इतिहास

एसपी ने बताया कि शहरपुरा निवासी अभियुक्त सकीम अंसारी का आपराधिक इतिहास रहा है. इनके विरुद्ध जामताड़ा साइबर थाने में केस दर्ज था. पूर्व में साइबर अपराध मामले में जेल भी गया है. इनके विरुद्ध जामताड़ा साइबर कांड संख्या 05-2024 दर्ज है. मौके पर साइबर डीएसपी अशोक राम, थाना प्रभारी अब्दुल रहमान, इंस्पेक्टर जयंत तिर्की आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel