[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जामताड़ा एक देसी कट्टा व दो जिंदा गोली के साथ चितरा का कुख्यात बदमाश फिरोज गिरफ्तार

एक देसी कट्टा व दो जिंदा गोली के साथ चितरा का कुख्यात बदमाश फिरोज गिरफ्तार

0
एक देसी कट्टा व दो जिंदा गोली के साथ चितरा का कुख्यात बदमाश फिरोज गिरफ्तार

उद्भेदन. फतेहपुर बाजार में 29 मई को हथियार के बल पर स्वर्ण व्यवसायी से हुई थी लूट गिरफ्तार आरोपी फिरोज अंसारी देवघर जिला के तुलसीडाबर का है रहने वाला संवाददाता, जामताड़ा. फतेहपुर बाजार में स्वर्ण व्यवसायी से हुई लूट की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सोमवार को जामताड़ा साइबर थाने में नाला एसडीपीओ किशोर तिर्की ने प्रेस कांफ्रेंस की. बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में आरोपी ने फतेहपुर लूटकांड समेत कई संगीन अपराधों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. एसडीपीओ ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक अपराधी लाल रंग की बाइक से बीचकोड़ा-फतेहपुर मार्ग की ओर से गुजर रहा है. सूचना पर एसआइटी ने बनगढ़ी पुल के समीप वाहन जांच अभियान चलाया. इसी दौरान लाल रंग की मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया. गिरफ्तार युवक की पहचान देवघर जिले के चितरा थाना क्षेत्र के तुलसीडाबर निवासी फिरोज अंसारी के रूप में हुई. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा गोली, एक बाइक, चांदी का आभूषण (100 ग्राम) जब्त किया गया. इस संबंध में फतेहपुर थाने में आर्म्स एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. बताया कि वह लूट के आभूषण को बेचने व मूल्य का पता लगाने दुमका की ओर जा रहा था. एसडीपीओ ने बताया कि 29 मई की रात फतेहपुर बाजार में स्वर्ण व्यवसायी अमरजीत वर्मन से हथियार के बल पर नकदी और सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग लूट लिया गया था. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में इस घटना में उसकी संलिप्तता के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है. आरोपी ने अपने तीन अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की योजना बनाने और उसमें शामिल होने की बात स्वीकार की है. कई जिलों में फैला है आपराधिक नेटवर्क पूछताछ में फिरोज अंसारी ने देवघर, दुमका और जामताड़ा जिले में हुई लूट, डकैती, हत्या और अन्य गंभीर अपराधों के करीब 18 मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. इसके विरुद्ध पालाजोरी थाने में एक मामला, चितरा थाने में 10 मामला, फतेहपुर में एक मामला, मसलिया थाने में एक मामला, सारठ थाने में दो मामला, जामताड़ा थाने में एक व बिंदापाथर थाना में दो मामले दर्ज हैं. पुलिस उसके आपराधिक इतिहास का सत्यापन कर रहा है. एसडीपीओ ने कहा कि मामले में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआइटी लगातार छापेमारी कर रही है, जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जायेगा. छापेमारी दल में ये थे शामिल : एसडीपीओ नाला किशोर तिर्कि, नाला इंस्पेक्टर बिहारी मरांडी, फतेहपुर थाना प्रभारी अमर सिंह तापेए, कुंडहित थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, एसआइ प्रसाद हेंब्रम शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel