[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जामताड़ा रूपनारायणपुर सब्जी बाजार में लगी आग, 20 दुकान जलकर राख

रूपनारायणपुर सब्जी बाजार में लगी आग, 20 दुकान जलकर राख

0
रूपनारायणपुर सब्जी बाजार में लगी आग, 20 दुकान जलकर राख

फोटो- 09 जल रही सब्जी की दुकानें प्रतिनिधि, मिहिजाम. प. बंगाल के रूपनारायणपुर स्थित सब्जी बाजार में रविवार की देर रात भीषण आग लग गयी. भीषण आग ने दर्जनों दुकानों को जलाकर राख कर दिया. 20 से अधिक दुकान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया. दुकानों में रखी सब्जियां, फल तथा अन्य सामग्री भी आग की चपेट आ गया. इस घटना में किसी प्रकार के जानमाल की क्षति नहीं हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 11 बजे बाजार परिसर से अचानक आग की लपटें उठती दिखाई दी. देखते ही देखते आग ने आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. घटना की सूचना तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को दी गयी. आग की भयावहता को देखते हुए स्थानीय निवासी, व्यापारी सहित विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए. प्रारंभिक स्तर पर अपने आग बुझाने का प्रयास किया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के लगभग डेढ़ घंटे बाद सबसे पहले चित्तरंजन और इसके बाद में आसनसोल से दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची. बाजार के दोनों ओर घनी आबादी और सघन रूप से बनी दुकानों के कारण दमकल वाहनों को भीतर प्रवेश करने में काफी कठिनाई हुई. इसके चलते दमकलकर्मियों को दूर से पाइपलाइन बिछाकर आग बुझाने का कार्य करना पड़ा. कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सका. अग्निकांड में बड़ी संख्या में छोटे और मध्यम दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. बाजार बंद होने के कारण रात के समय कोई व्यक्ति दुकानों में मौजूद नहीं था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel