[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जामताड़ा अक्तूबर में बारिश से बढ़ी परेशानी, खेतों में पानी भरने से किसान चिंतित

अक्तूबर में बारिश से बढ़ी परेशानी, खेतों में पानी भरने से किसान चिंतित

0
अक्तूबर में बारिश से बढ़ी परेशानी, खेतों में पानी भरने से किसान चिंतित

– चार दिन से लगातार जिले भर में हो रही है बारिश, जन जीवन अस्त व्यस्त संवाददाता, जामताड़ा जिलेभर में बुधवार की शाम से शुरू हुई झमाझम बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. गुरुवार को भी लगातार बारिश होती रही, जिस कारण आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. शुक्रवार और शनिवार को हुई लगातार बारिश से लोगों के दैनिक कामकाज पर गहरा असर पड़ा. सड़कें कीचड़मय और जलमग्न हो गयी है. गांवों में खेतों और निचले इलाकों में पानी भर जाने से किसानों को भी नुकसान का डर सताने लगा है. वहीं, बाजारों में खरीदारों की भीड़ कम हो गई. लगातार हो रही बारिश से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी. अक्तूबर में बारिश सामान्य से अलग मानी जाती है क्योंकि यह समय बरसात खत्म होने और ठंड की शुरुआत का होती है. अगर इस महीने ज्यादा बारिश होती है तो कई तरह की परेशानियां सामने आ सकती हैं. इस माह से लगातार बारिश से खेती पर असर पड़ सकता है. लगातार बारिश से खेतों में जलभराव हो जाता है, जिससे धान के दाने भींगकर खराब हो सकते हैं. इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. अक्तूबर में ठंड की शुरुआत होती है. बारिश और नमी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ेगा, जिससे डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार जैसी बीमारियों का खतरा रहेगा. …………… कुडहित में बारिश से ढहा कच्चा मकान, बाल-बाल बचे परिवार के सदस्य फोटो – 14 ध्वस्त घर के सामने सोमलाल टुडू कुंडहित. पिछले दो दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश से कालीपाथर गांव के ताराबाद टोला में एक कच्चे मकान की छत और दीवार ढह गया. गनीमत रही कि इस हादसे में परिवार का कोई सदस्य हताहत नहीं हुआ. हालांकि घर में रखा कुछ सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया. भुक्तभोगी सोमलाल टुडू ने बताया कि लगातार बारिश के चलते उनके घर की मिट्टी की दीवारें भींग कर कमजोर हो गयी थी. शनिवार की सुबह अचानक दीवार और छत ढह जाने से अफरा-तफरी मच गयी. छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन जब पता चला कि परिवार सुरक्षित है तो सभी ने राहत की सांस ली. सोमलाल टुडू एक छोटे किसान हैं, जो खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का गुजारा करते हैं. उनका घर पूरी तरह जर्जर स्थिति में है. उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है, ताकि पुनः अपने घर का निर्माण कर सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel