जामताड़ा. भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक शनिवार को सरखेलडीह में हुई. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने की. मौके पर संगठन की मजबूती के लिए चर्चा हुई. नगर अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक पेड़ मां के नाम के तहत सभी कार्यकर्ता अपने घरों में पौधे लगाएं. वहीं आगामी कार्यक्रमों के बारे में विचार विमर्श किया गया. मौके पर प्रभारी प्रभारी संजू देवी, जिला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा, जिला महामंत्री कमलेश मंडल, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, सुजाता सिंह, जिला मंत्री आभा आर्या सहित अन्य थे.