[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जामताड़ा हजरासिंघा में श्रद्धालुओं ने की दीवान बाबा की पूजा

हजरासिंघा में श्रद्धालुओं ने की दीवान बाबा की पूजा

0
हजरासिंघा में श्रद्धालुओं ने की दीवान बाबा की पूजा

मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर प्रखंड के दलदला ग्राम अंतर्गत पराट एवं हजरासिंघा में सोमवार को दीवान बाबा की पूजा संपन्न हुई. पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया. ग्रामीणों के अनुसार, हजरासिंघा स्थित इस स्थान पर वर्षों से दीवान बाबा की पूजा की परंपरा चली आ रही है. यहां सच्चे मन से की गयी प्रार्थना और मन्नत पूरी होती है. इसी विश्वास के कारण लोग अपनी मिन्नत पूरी होने पर यहां आकर पूजा-अर्चना करते हैं और प्रसाद अर्पित करते हैं. सोमवार को आयोजित पूजा के दौरान बकरे की बलि दी गयी. इसके बाद दीवान बाबा को खिचड़ी प्रसाद चढ़ाया गया. पूजा संपन्न होने के पश्चात श्रद्धालुओं ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया. बताया जाता है कि हजरासिंघा में पलाश वृक्ष के समीप स्थित इस स्थल को ग्रामीण पवित्र मानते हैं. यहीं पर दीवान बाबा की पूजा की जाती है. पूजा आयोजन से जुड़े धनंजय मंडल और लच्छू राय ने बताया कि उनके पूर्वजों के समय से ही इस स्थान पर पूजा-अर्चना की परंपरा जारी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel