[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जामताड़ा चुनाव कार्य में न हो लापरवाही, समय पर करें तैयारी : डीसी

चुनाव कार्य में न हो लापरवाही, समय पर करें तैयारी : डीसी

0
चुनाव कार्य में न हो लापरवाही, समय पर करें तैयारी : डीसी

नगरपालिका चुनाव को लेकर डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा संवाददाता, जामताड़ा नगरपालिका (आम) निर्वाचन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. इसमें पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता, परियोजना निदेशक आइटीडीए जुगनू मिंज सहित सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. उपायुक्त ने कोषांगों के कार्यों के अलावा वज्रगृह, रिसीविंग सेंटर, मतगणना केंद्र समेत अन्य बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की. मतदान कार्य में संलग्न सभी मतदान दलों व कर्मियों के रेंडमाइजेशन, बूथ आवंटन, माइक्रो ऑब्जर्वर, सेक्टर ऑफिसर, सेक्टर पुलिस ऑफिसर, गश्ती दल, रिसीविंग सेंटर, काउंटर, मतगणनाकर्मियों की प्रतिनियुक्ति तथा मतदान दलों के लिए निर्धारित रूट चार्ट की जानकारी ली. सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों व कर्मियों को समय पर प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया. उन्होंने निर्वाचन कार्य में प्रयुक्त वाहनों, एफएसटी व एसएसटी को फंक्शनल रखने तथा सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में इंटरस्टेट मीटिंग आयोजित कराने का निर्देश दिया. मतपत्र व मतपेटिका की आवश्यकता का आकलन करते हुए मतपेटिकाओं के रेंडमाइजेशन के निर्देश दिया. बताया कि मतपत्रों का विखंडीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है. सामग्री कोषांग की समीक्षा के दौरान मतदान दलों को दिए जानेवाले सामान व पैकेटों को जल्द तैयार करने को कहा गया. मीडिया कोषांग को पेड न्यूज पर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया गया. न्यू पॉलिटेक्निक कॉलेज पाथरचपड़ा में वज्रगृह, रिसीविंग सेंटर व मतगणना केंद्र की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सीसीटीवी कैमरे, मीडिया सेंटर, पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति समेत सभी व्यवस्था समयबद्ध पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. चुनाव व्यय निगरानी, फ्लाइंग स्क्वॉड, स्टैटिक सर्विलांस टीम तथा विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग व राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता के साथ कार्य करने को कहा. बैठक में एसी पूनम कच्छप, एसडीओ अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel