[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जामताड़ा जनगणना 2027, मकान सूचीकरण के लिए प्रशिक्षण शुरू

जनगणना 2027, मकान सूचीकरण के लिए प्रशिक्षण शुरू

0
जनगणना 2027, मकान सूचीकरण के लिए प्रशिक्षण शुरू

फोटो – 05 जनगणना पदाधिकारी को संबोधित करते बीडीओ प्रतिनिधि, कुंडहित जनगणना 2027 को लेकर कुंडहित प्रखंड में तैयारियां तेज हो गयी है. सोमवार को प्रखंड सभागार में द्वितीय बैच के जनगणना पदाधिकारी के रूप में नामित सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. इसका उद्घाटन बीडीओ जमाले राजा ने किया. बीडीओ ने कहा कि जनगणना देश की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार है. इसके माध्यम से सरकार को सटीक आंकड़े प्राप्त होते हैं, जो लोक कल्याणकारी योजनाओं के निर्माण और उनके प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक होते हैं. उन्होंने सभी प्रशिक्षकों, पर्यवेक्षकों और प्रगणकों से अपील की कि इस कार्य को गंभीरता, पारदर्शिता और शुद्धता के साथ संपन्न करें. प्रशिक्षक शशिभूषण और दीपक कुमार सिंह ने बताया कि जनगणना की प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से पूरी की जायेगी, जिससे कार्य अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगा. बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में 16 मई से सभी जनगणना पदाधिकारी अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में मकान सूचीकरण का कार्य शुरू करेंगे. इसके तहत घर-घर जाकर जानकारी संकलित की जायेगी. प्रशिक्षण के दौरान जनगणना की अवधारणा, उसकी परिभाषाएं तथा मकान, व्यक्ति और परिवार की पहचान से संबंधित दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है. मौके पर बीडब्ल्यूओ रमेश कुमार वैद्य, प्रभारी बीपीआरओ परमेश्वर रजक, लिपिक चंचल दास आदि मौजूद रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel