[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जामताड़ा बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत, झामुमो संगठन को बनायें मजबूत : विनोद पांडेय

बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत, झामुमो संगठन को बनायें मजबूत : विनोद पांडेय

0
बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत, झामुमो संगठन को बनायें मजबूत : विनोद पांडेय

जामताड़ा में झामुमो का जिलास्तरीय बूथ सम्मेलन आयोजित, बोले विनोद पांडेय संवाददाता, जामताड़ा. जामताड़ा के दुलाडीह नगर भवन में गुरुवार को झामुमो जिला कमेटी ने जिलास्तरीय बूथ सम्मेलन का आयोजन किया. सम्मेलन में पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, बूथ स्तरीय कार्यकर्ता व समर्थक पहुंचे. मौके पर केंद्रीय महासचिव ने कहा कि झारखंड में झामुमो के नेतृत्व में सरकार कार्य कर रही है. पार्टी आज राज्य की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में स्थापित हो चुकी है. ऐसे में पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है. कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही पार्टी की असली रीढ़ और ताकत होता है. संगठन की मजबूती हमेशा बूथ से ही तय होती है. यदि बूथ मजबूत होगा तो संगठन स्वतः मजबूत होगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं. सरकार और जनता के बीच सेतु की भूमिका निभाएं. पार्टी की विचारधारा और नीतियों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर ही संगठन लगातार मजबूत हो रहा है. और भविष्य में भी नयी ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा. मौके पर सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल, प्रदीप मंडल, परेश यादव, रविंद्र नाथ दुबे, प्रो कैलाश प्रसाद साव, वकील सिंह, चमेली देवी, मेरी मरांडी, वासुदेव मरांडी सहित अन्य थे. राज्यसभा चुनाव में भाजपा माहौल खराब कर रही है : विनोद पांडेय जामताड़ा. झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राज्यसभा की दोनों सीटें महागठबंधन के खाते में जायेंगी. एक सीट पर झामुमो व दूसरी सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. महागठबंधन पूरी मजबूती के साथ उनके समर्थन में खड़ा है. गठबंधन में किसी प्रकार की कोई आशंका नहीं है. दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत सुनिश्चित है. भाजपा की स्थिति ऐसी हो गयी है कि वह अपना उम्मीदवार तक नहीं उतार सकी. एक निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देकर राज्य का राजनीतिक माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है. राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग की संभावना पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि इससे पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता. कहा कि जब एक निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में है और भाजपा अपना उम्मीदवार खड़ा करने के बजाय उसे समर्थन दे रही है, तो कई सवाल उठना स्वाभाविक है. इससे भाजपा की मंशा पर भी प्रश्नचिह्न खड़े होते हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel