[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जामताड़ा भाजपाइयों ने बिजली ऑफिस को घेरा, कटौती का किया विरोध

भाजपाइयों ने बिजली ऑफिस को घेरा, कटौती का किया विरोध

0
भाजपाइयों ने बिजली ऑफिस को घेरा, कटौती का किया विरोध

स्मार्ट मीटर से सभी घरों में चार गुना बिजली बिल आ रहा है : सुमित शरण संवाददाता, जामताड़ा जिले में लगातार बढ़ रहे बिजली दर, बिजली कटौती और पोस्टपेड मीटर में मनमानी बिलिंग के खिलाफ शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में जामताड़ा बिजली ऑफिस का घेराव किया गया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरे झारखंड प्रदेश बिजली समस्या से जूझ रहा है. कहा, जिले में कई ऐसी समस्या और शिकायतें आ रही है, जिसमें आम गरीबों के घर में बिजली बिल काफी बढ़-चढ़ कर आ रहा है, घर में दो बल्ब जल रहे हैं, लेकिन हजारों का बिल आ रहा है. इस सबका एक कारण स्मार्ट मीटर है. स्मार्ट मीटर से लोग परेशान हैं, जब सरकारी कर्मचारी अपने आवास, अपने कार्यालय में स्मार्ट मीटर का उपयोग नहीं कर रहे हैं तो आम लोगों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाना क्या जरूरी है. अभी ठीक से गर्मी की शुरुआत भी नहीं हुई है और बिजली में कटौती शुरू हो चुकी है. इससे बच्चों पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं. बुजुर्गों को सोने में दिक्कत हो रही है. कहा जब से पूरे प्रदेश में पुराने मीटर को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाया गया है तब से सभी घरों में औसत बिजली से चार गुना ज्यादा बिल आ रहा है. इससे उपभोक्ता अब परेशान हो गय हैं. वहीं मुख्यमंत्री के नाम अधीक्षण अभियंता को एक ज्ञापन दिया गया. पूर्व जिला महामंत्री मितेश साह ने कहा कि हेमंत सरकार स्मार्ट मीटर के नाम पर मोटी उगाही कर रही है. झारखंड में बिजली व्यवस्था चौपट है, ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे में महज 4-5 घंटे ही बिजली मुश्किल से मिल पाती है. सरकार सत्ता में आने से पहले यह वादा करती है कि बिजली मुफ्त में दिया जायेगा, लेकिन स्मार्ट मीटर के माध्यम से झारखंड की जनता को लूटने का काम कर रही है. संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह ने किया. मौके पर भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे, जिला महामंत्री कमलेश मंडल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश राय, भाजपा नेता तरुण गुप्ता, कमल गुप्ता, सुनील हांसदा, विनोद मंडल, विष्णु मंडल, मुरारी भूषण सिंह, महेंद्र मंडल, ज़िला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल तथा सुजाता सिंह, जिला मंत्री आभा आर्या सहित अन्य कार्यकर्ता थे. धन्यवाद ज्ञापन भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel