[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जामताड़ा डूंगरूपाड़ा में आमने-सामने टकरायी बाइक, दो घायल

डूंगरूपाड़ा में आमने-सामने टकरायी बाइक, दो घायल

0
डूंगरूपाड़ा में आमने-सामने टकरायी बाइक, दो घायल

कुंडहित. मुर्गाबनी-राजनगर मुख्य मार्ग पर डूंगरूपाड़ा के समीप तीखे मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया. दूसरे बाइक का चालक व सवार घायल हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों ने दुर्घटना की जानकारी कुंडहित पुलिस को दी. पुलिस पहुंचकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जानकारी के अनुसार घायल चालक की पहचान पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला निवासी कांटापालन के विजन दास के रूप में हुई है. वहीं सवार की पहचान पश्चिम बंगाल की बालिता गांव निवासी हाबल कुनाई के रूप में हुई है. घायल चालक एवं सवारी शंकरपुर ढोलक मरम्मत के लिए आए थे. ढोलक मरम्मत कर वे शंकरपुर से अपने घर जा रहे थे. इसी क्रम में डूंगरूपाड़ा मोड़ के समीप एक अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार कर फरार हो गया. चालक विजन को काफी गहरी चोट लगी है. वहीं बाइक सवार को हल्की-फुल्की चोटें लगी है. सीएचसी के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर घायलों को उच्च संस्थान रेफर कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel