[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर Yoga Day: शरीर में हमेशा फुर्ती, मन शांत व प्रार्थना में मदद करता है योग

Yoga Day: शरीर में हमेशा फुर्ती, मन शांत व प्रार्थना में मदद करता है योग

0
Yoga Day: शरीर में हमेशा फुर्ती, मन शांत व प्रार्थना में मदद करता है योग
योगाभ्यास करते फादर डेविड विंसेंट. फोटो : प्रभात खबर

Yoga Day|जमशेदपुर, संजीव भारद्वाज : कैथोलिक चर्च के मुताबिक योग दिव्य अनुभव प्राप्त करने का तो माध्यम नहीं है, लेकिन इससे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाने में मदद मिलती है. चर्च के पादरियों की समिति की राय है कि किसी विशेष आसन के माध्यम से दिव्य अनुभव प्राप्त नहीं किया जा सकता है.

ईश्वर तक पहुंचने का कोई विशेष आसन नहीं

समिति ने अपनी आस्था में योग की भूमिका पर इस साल की शुरुआत में चर्चा की थी. कहा गया कि हम जिस ईश्वर में यकीन रखते हैं, वह एक वैयक्तिक ईश्वर (पर्सनल गॉड) है. ईश्वर कोई ऐसा शख्स नहीं है, जिसके पास किसी विशेष आसन से पहुंचा जा सके. इस साल जनवरी में अपने पादरियों और अपनी आस्था से जुड़े लोगों के लिए जारी सर्कुलर में चर्च ने कहा कि भारतीय संस्कृति में योग को मिले महत्वपूर्ण स्थान को मान्यता देते हुए इसे ध्यान केंद्रित करने वाला एक शारीरिक अभ्यास या आसन माना जाना चाहिए.

जोसेफ अस्पताल के डायरेक्टर हैं फादर डेविड विंसेंट

मानगो भिलाई पहाड़ी संत जोसेफ अस्पताल के डायरेक्टर फादर डेविड विंसेंट ने कहा कि योग के बारे में वे जब से होश संभालें हैं, तभी से जानते थे, लेकिन विगत 15 वर्षों से इसे नित क्रिया में उतार लिया. जब वे जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्कूल के प्रमुख थे, तब उन्होंने इसे वहां लागू किया. योग के कई अन्य तरीकों को भी गंभीरता से सीखा, जो अब रुटीन का हिस्सा है.

योग करने से आप खुद को करते हैं हल्का महसूस

योग के माध्यम से न सिर्फ शरीर की बीमारियां दूर होती है, बल्कि आप और हम खुद को हल्का महसूस भी करते हैं. प्रभु को याद करने और प्रार्थना करने के दौरान मन एकांतचित-एक्राग रहता है, दिनभर शारीरिक चुस्ती बनी रहती है. बढ़ती उम्र, झुर्रियों या उम्र के साथ आने वाले दूसरे असर को हम रोक तो नहीं सकते, लेकिन उसे कम जरूर कर सकते हैं.

फेस योगा से बढ़ता है चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन

इसके लिए यदि हम नियमित रूप से योग करें तो काफी हद तक हम खुद को स्वस्थ रख सकते हैं. फेस योगा करने से चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जो चेहरे की त्वचा को टाइटनेस देता है. फेस योग करते समय चेहरे की नसों में तेज खिंचाव होता है, जिससे चेहरे की झुर्रियां कम होती है. फेस योगा से गाल, आंख, चिन, गला और माथे की स्किन में कसावट आती है और बढ़ती उम्र का असर चेहरे पर नजर नहीं आता है.

इसे भी पढ़ें

Yoga Day: टेम्स के तट से त्रिवेणी पहुंची जुनैब योग के जरिये लोगों की जिंदगी को बना रही जन्नत

International Yoga Day: नियमित योगाभ्यास आपको रखेगा निरोग, झारखंड में योग दिवस की तैयारी में जुटे अधिकारी

Previous article सात माह से बिजली आपूर्ति बाधित, ग्रामीणों ने कार्यालय घेरा
Next article अंतरराष्ट्रीय वायु व अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए बांकुड़ा के अयन का चयन
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel