[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर एक्सएलआरआइ के प्रति बढ़ी दीवानगी, 1.42 लाख उम्मीदवारों ने भरा फॉर्म

एक्सएलआरआइ के प्रति बढ़ी दीवानगी, 1.42 लाख उम्मीदवारों ने भरा फॉर्म

0
एक्सएलआरआइ के प्रति बढ़ी दीवानगी, 1.42 लाख उम्मीदवारों ने भरा फॉर्म

20 दिसंबर से डाउनलोड होगा जैट का एडमिट कार्ड, 5 जनवरी को होगी परीक्षा फोटो है

वरीय संवाददाता,

जमशेदपुर

एक्सएलआरआइ समेत देश के करीब 250 बिजनेस स्कूलों में एडमिशन के लिए होने वाली जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (जैट) की परीक्षा पांच जनवरी 2025 को होगी. परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी. जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (जैट) 2025 में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है. इस वर्ष कुल 1,42,235 उम्मीदवारों ने जैट की परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है. अब तक यह आंकड़ा एक लाख तक रहता था. करीब 40 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है. एक्सएलआरआइ को ओर से बताया गया कि यह ना सिर्फ एक बड़ी उपलब्धि है बल्कि यह भारत के फ्यूचर लीडर में मैनेजमेंट के कोर्स के प्रति बढ़ी लोकप्रियता को भी दर्शाती है.

20 दिसंबर को डाउनलोड हो सकेगा एडमिट कार्ड

जैट की परीक्षा का एडमिट कार्ड 20 दिसंबर से डाउनलोड किया जा सकेगा. इसके एक्सएलआरआइ की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए पूर्व में 30 नवंबर तक अंतिम तिथि तय की गयी थी. लेकिन, बाद में इसमें बढ़ोतरी कर 10 दिसंबर की गयी. जैट के स्कोर के जरिये एक्सएलआरआइ जमशेदपुर व दिल्ली कैंपस के अलावा चेन्नई के लोयोला इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, सेंट जोसेफ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, आइएमटी गाजियाबाद, जीआइएम गोवा, श्री बालाजी यूनिवर्सिटी, टीएएमपीआइ मणिपाल, एक्सआइएमबी भुवनेश्वर, दिल्ली के फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट समेत अन्य करीब 250 बिजनेस स्कूलों में एडमिशन हो सकता है. गौरतलब है कि यह एक राष्ट्रीय स्तर की योग्यता परीक्षा है, जो यह एमबीए /पीजीडीएम प्रवेश के लिए सबसे पुरानी और दूसरी सबसे बड़ी परीक्षा में से एक है.

—–

इस बार 34 नये शहरों में बनाया गया है परीक्षा केंद्र

आवेदकों की संख्या में आयी बढ़ोतरी की वजह से उम्मीदवारों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो, इस वजह से 34 नये शहरों में इस बार परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं. जिसमें अजमेर, अलीगढ़, अनंतपुर, आरा, बालासोर, भागलपुर, दरभंगा, हजारीबाग, जोधपुर, हिसार, कल्याणी, मुजफ्फरपुर, सेलम, शिमला, उज्जैन, वेल्लोर, सीकर समेत कई अन्य शहर शामिल हैं.

परीक्षा के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं

परीक्षा के पैटर्न में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया है. परीक्षा का रिजल्ट जनवरी के अंतिम सप्ताह में जारी होगा. प्रश्नों की संख्या साल दर साल बदलती रहती है. प्रत्येक खंड में लगभग 22-30 प्रश्न होंगे और सामान्य ज्ञान सहित प्रश्नों की कुल संख्या 100-105 से अधिक नहीं होगी. कट ऑफ में जीके व निबंध लेखन के स्कोर को शामिल नहीं किया जायेगा. लिखित परीक्षा में पास होने वाले को जीडी-पीआइ में शामिल होने के लिए कॉल किया जायेगा. परीक्षा में प्रश्न दो पार्ट में पूछे जायेंगे. पार्ट वन में वर्बल एबिलिटी व लॉजिकल रिजनिंग, डिसिजन मेकिंग, क्वांटेटिव एप्टीट्यूड व डाटा इंटरप्रेटेशन जबकि पार्ट टू में जेनरल नॉलेज व अनालिटिकल निबंध लेखन से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे.

—-

वर्जन

जैट की विशेषता इसका समावेशी और अनोखा प्रारूप है. पूरे देश में एक ही समय पर आयोजित की जाने वाली यह परीक्षा सभी उम्मीदवारों को समान अवसर प्रदान करती है. जैट हमेशा समावेशिता और विविधता का प्रतीक रहा है, और इस वर्ष के रिकॉर्ड पंजीकरण हमारी इन मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं.

प्रोफेसर राहुल शुक्ला, संयोजक, जैट B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel