जमशेदपुर . जमशेदपुर अक्षेस के सफाई कर्मियों ने लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को मतदान की शपथ ली. उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने कर्मियों को सिदगोड़ा बिरसा मुंडा टाउन हॉल परिसर में शपथ दिलायी. सभी ने 25 मई को मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली. साथ ही सभी वर्गों तक मताधिकार के प्रयोग का संदेश पहुंचाने की शपथ ली. अभियान में विशेष पदाधिकारी मुकेश कुमार, प्रमोद उरांव, सिटी मैनेजर क्रिस्टीना कच्छप, अनय राज, विद्या सिंह, प्रकाश साहू आदि मौजूद थे.