[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर Jamshedpur News : विक्रम हत्याकांड : गढ़वा के युवक को दून पुलिस ने हिरासत में लिया, दुमका जेल में अखिलेश से हुई पूछताछ

Jamshedpur News : विक्रम हत्याकांड : गढ़वा के युवक को दून पुलिस ने हिरासत में लिया, दुमका जेल में अखिलेश से हुई पूछताछ

0
Jamshedpur News : विक्रम हत्याकांड : गढ़वा के युवक को दून पुलिस ने हिरासत में लिया, दुमका जेल में अखिलेश से हुई पूछताछ
जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News :

देहरादून में विक्रम शर्मा की हत्या के मामले में दून पुलिस ने गढ़वा के एक युवक को हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है. सूत्रों के अनुसार, शूटरों ने मोबाइल में जिस सिम का इस्तेमाल किया था, वह गढ़वा के एक युवक के नाम पर लिया गया था. इधर, गुरुवार को देहरादून एसटीएफ की टीम दुमका जेल पहुंची और अखिलेश सिंह से पूछताछ की है. करीब डेढ़ घंटे तक एसटीएफ की टीम दुमका जेल में रही. इस दौरान उन्होंने जेल के आस-पास में भी जांच की, जिसके बाद टीम गढ़वा पहुंची. इधर, पुलिस इस मामले में बागबेड़ा निवासी आकाश प्रसाद और आशुतोष के घरवालों से जुगसलाई थाना में पूछताछ कर रही है. देहरादून पुलिस की मानें तो शूटरों की तलाश में छापामारी की जा रही है. फिलहाल सफलता नहीं मिल सकी है. इस मामले में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया था. मालूम हो कि गत 13 फरवरी को देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल परिसर में जिम से निकलने के दौरान सीढ़ी पर दो शूटरों ने विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel