[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर ट्रेन में मोबाइल चोरी करते पकड़ाये दो युवक, तलाशी ली तो जीआरपी रह गयी दंग

ट्रेन में मोबाइल चोरी करते पकड़ाये दो युवक, तलाशी ली तो जीआरपी रह गयी दंग

0
ट्रेन में मोबाइल चोरी करते पकड़ाये दो युवक, तलाशी ली तो जीआरपी रह गयी दंग

युवकों के पास से मिला 136 पुड़िया ब्राउन शुगर

रेल पुलिस ने खदेड़कर दोनों को पकड़ा था

चक्रधरपुर थाना से पहले भी दोनों जा चुका है जेल

जमशेदपुर :

टाटानगर जीआरपी ने मोबाइल चोरी करने के आरोप में दोनों युवकों को पकड़ा. जब दोनों की तलाशी ली तो उसके पास से मोबाइल के अलावे 136 पुड़िया (15.36 ग्राम) ब्राउन शुगर बरामद किया. पूछताछ में एक ने अपना नाम रवि कुमार पंडित और दूसरे ने शिवनाथ मछुआ बताया. दोनों चक्रधरपुर का रहनेवाला है. मामला दर्ज कर जीआरपी ने दोनों को जेल भेज दिया.

जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि एसपी रेल के निर्देश पर राजकीय रेल थाना टाटानगर तथा रेलवे सुरक्षा बल द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है. गश्ती के क्रम में सुरक्षाकर्मियों ने देखा कि एक युवक ने एक यात्री का मोबाइल चुरा लिया. सुरक्षाकर्मियों ने जब टोका तो दोनों भागने लगे. सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को खदेड़कर पकड़ा और तलाशी ली. तलाशी के दौरान दोनों के पास से मोबाइल के अलावे 136 पुड़िया ब्राउन शुगर मिली. जीआरपी थानेदार ने बताया कि दोनों पहले भी चक्रधरपुर थाना से जेल जा चुके हैं. दोनों ब्राउन शुगर की खरीद-फरोख्त करता था. ब्राउन शुगर कहां से लायी गयी, इस संबंध में जानकारी हासिल की जा रही है. पकड़ा गया रवि कुमार पंडित चक्रधरपुर (साई मंदिर के पास टोकलो रोड नंबर-8) का रहनेवाला है, जबकि शिवनाथ मछुआ चक्रधरपुर (कुंभा टोली-वार्ड नंबर- 8 शीतला मंदिर के पास) का रहनेवाला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel