जमशेदपुर. टाटा स्टील को वर्ष 2025-26 के लिए प्रतिष्ठित एसपीएसबी (स्टील प्लांट्स स्पोर्ट्स बोर्ड) स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के खिताब से नवाजा गया है. नयी दिल्ली स्थित इस्पात भवन में शुक्रवार को आयोजित वार्षिक एसपीएसबी बैठक के दौरान कंपनी को यह ट्रॉफी प्रदान की गयी. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉ अशोक कुमार पांडा ने टाटा स्टील के प्रतिनिधि कैप्टन मनीष सिन्हा को यह प्रतिष्ठित चैंपियनशिप ट्रॉफी सौंपी. कंपनी की इस शानदार सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए प्रबंधन ने इसे एक सामूहिक प्रयास बताया है. प्रबंधन के अनुसार, यह पुरस्कार टाटा स्टील के खिलाड़ियों, कोचों, सपोर्ट स्टाफ और नेतृत्व टीम के कड़े परिश्रम व खेल के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का परिणाम है.