[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर टाटा स्टील में इंजीनियर ट्रेनी की निकली बहाली, 9 मार्च तक आवेदन होंगे जमा

टाटा स्टील में इंजीनियर ट्रेनी की निकली बहाली, 9 मार्च तक आवेदन होंगे जमा

0
टाटा स्टील में इंजीनियर ट्रेनी की निकली बहाली, 9 मार्च तक आवेदन होंगे जमा
टाटा स्टील में इंजीनियर ट्रेनी की बहाली.

Tata Steel: टाटा स्टील ने माइनिंग, मेंटेनेंस और इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट के लिए इंजीनियर ट्रेनी की बहाली निकाली है. इसके लिए आवेदन 16 फरवरी से शुरू हो गए हैं. 9 मार्च तक टाटा स्टील के अधिकारिक मेल आइडी career@tatasteel.com से आवेदन जमा किए जा सकेंगे. हार्ड कॉपी में आवेदन मंजूर नहीं किए जायेंगे. आवेदक को ऑनलाइन ही 500 रुपये फीस जमा करनी होगी. यह राशि नन रिफंडेबल है. ऑनलाइन टेस्ट के लिए मार्च के दूसरे और तीसरे सप्ताह का समय निर्धारित किया गया है. लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू होगा, जिस समय सारे दस्तावेजों की जांच होगी. कैंडिडेट के व्यवहार की भी जांच की जाएगी. अगर ट्रेनिंग के दौरान आवेदक की योग्यता को लेकर किसी तरह का नयी सूचना मिली, तो फिर उनके चयन को रद्द किया जा सकता है.

ट्रेनिंग खत्म होने पर असिस्टेंट मैनेजर का पोस्ट

चयन के बाद एक साल के लिए कंपनी में इंजीनियर ट्रेनी के तौर पर बहाल होंगे. ट्रेनिंग खत्म होने के बाद चयनित को आइएल-6 स्तर के असिस्टेंट मैनेजर के पद पर फुलटाइम बहाल किया जाएगा. अगर चयनित व्यक्ति 31 अगस्त 2026 तक पास आउट के सारे सर्टिफिकेट और डिग्री का प्रमाण नहीं दे पाते हैं, तो उनका चयन रद्द किया जायेगा.

क्या है योग्यता

आवेदक को बीई, बीटेक, बीएससी 2025 तक पास आउट होना जरूरी है. फाइनल इयर के स्टूडेंट जो 2026 में पास होंगे, वे लोग भी आवेदन कर सकते हैं. आवेदक को सेरामिक, केमिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेनेश, इएम, मैकेनिकल, मेटलर्जी, मिनरल, माइनिंग में बीए, बीटेक या बीएससी की डिग्री हासिल कर चुके हैं. एआइसीटीई और यूजीसी अप्रूव्ड संस्थान से पास आउट को ही मौका दिया जायेगा. आवेदक के पास झारखंड, पंजाब, महाराष्ट्र और ओडिशा का डोमेसाइल होना चाहिए. जनरल कैटेगेरी के आवेदक को 65 फीसदी या 6.5 सीजीपीए, पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट, ट्रांसपर्सन, एससी व एसटी समुदाय को 60 फीसदी या 6.0 सीजीपीए अंक हासिल होना चाहिए.

क्या उम्र सीमा

जनरल आवेदक की उम्र 30 साल और ट्रांसपर्सन, पीडब्ल्यूडी व एसटी/एससी उम्मीदवार की उम्र 32 साल होनी चाहिए. उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 तक की जाएगी.

कितना स्टाइपेंड

इंजीनियर ट्रेनी के दौरान एक साल तक चयनित को 30 हजार रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा, मेडिक्लेम का कवर होगा और 2.50 लाख रुपये प्रति वर्ष और 6 हजार रुपये का मेडिकल ओपीडी का खर्च दिया जाएगा. ट्रेनिंग के बाद चयनित को 7.4 लाख रुपये प्रति वर्ष के वेतनमान पर बहाली होगी.

इसे भी पढ़ें: एआई एक्सपो में जमशेदपुर के एक्चुअलिटी ने दिखाया दम, झारखंड बना ईस्टर्न गेटवे

कहां से मिलेगा फॉर्म

आवेदक को पहले www.tatasteel.com पर क्लिक कर एस्पायरिंग इंजीनियर सेक्शन पर जाकर https://tslhr.tatasteel.co.in/recruit/AEP26.aspx से फॉर्म डाउनलोड कर अपने निजी मेल से career@tatasteel.com पर मेल करना है.

इसे भी पढ़ें: गुरुजी क्रेडिट कार्ड में 4% के बदले 10.65% ब्याज, विद्यार्थियों के परिजनों पर अतिरिक्त बोझ

Previous article पैसों के लिए राजपाल यादव के सामने गिड़गिड़ाए बिजनेसमैन, किया चौंकाने वाला खुलासा
Next article गलती से भी फोन के USB पोर्ट में न लगाएं ये डिवाइस, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel