[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर खेलते-खेलते गिरा छठी कक्षा का छात्र, मौत

खेलते-खेलते गिरा छठी कक्षा का छात्र, मौत

0
खेलते-खेलते गिरा छठी कक्षा का छात्र, मौत

जमशेदपुर :

एमजीएम थाना क्षेत्र के आनंद बिहार कॉलोनी में रहने वाले 407 ट्रक के मालिक कुलदीप कुमार गुप्ता के 11 वर्षीय बेटे नेहाल कुमार की संदेहास्पद मौत हो गयी. मृतक विकास विद्यालय में छठी कक्षा का छात्र था. जानकारी के अनुसार नेहाल कुमार कॉलोनी के बाहर बने खटाल के पास खेल रहा था. इसी बीच अचानक जमीन पर गिर गया. कॉलोनी की एक महिला की नजर नेहाल कुमार पर पड़ी. जिसके बाद उन्होंने नेहाल के घरवालों को सूचित किया. घरवाले आनन-फानन में नेहाल को टीएमएच ले गये. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. नेहाल के पिता कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्हें एक बेटी और एक बेटा है. नेहाल सुबह खटाल के पास खेल रहा था. अचानक जमीन पर गिर गया. नेहाल की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है. इस मामले में कुलदीप कुमार गुप्ता के बयान पर एमजीएम थाना में अस्वभाविक मौत की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel