[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर Jamshedpur news. मानगो में जहां पानी नहीं पहुंच रहा, वहां टैंकरों से पानी भेजे जिला प्रशासन : सरयू राय

Jamshedpur news. मानगो में जहां पानी नहीं पहुंच रहा, वहां टैंकरों से पानी भेजे जिला प्रशासन : सरयू राय

0
Jamshedpur news. मानगो में जहां पानी नहीं पहुंच रहा, वहां टैंकरों से पानी भेजे जिला प्रशासन : सरयू राय
जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur news.

विधायक सरयू राय ने गुरुवार को उपायुक्त अनन्य मित्तल से मिल कर मानगो के कतिपय इलाकों व जमशेदपुर की बस्तियों में पेयजलापूर्ति की दिक्कतों को दूर करने के संबंध में मुलाकात की. उन्होंने उपायुक्त को बताया कि कई दिनों से वह पेयजलापूर्ति विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं मानगो नगर निगम के अधिकारियों से मानगो के कई मोहल्लों में पेयजलापूर्ति की समस्याएं दूर नहीं हो रही है. मानगो के ग्वाला बस्ती, सुभाष कॉलोनी, श्याम नगर, कृष्णानगर आदि इलाकों में पेयजल की या तो अनियमित आपूर्ति हो रही है या आपूर्ति नहीं हो रही है. कहीं-कहीं तो रात के डेढ़-दो बजे 10-15 मिनट के लिए पीने के पानी की आपूर्ति हो रही है. जोन नंबर तीन में स्थित पानी टंकी से जलापूर्ति में कठिनाई हो रही है.

सरयू राय ने उपायुक्त को बताया कि पृथ्वी पार्क की टंकी चालू हो गयी, मगर इस टंकी से जिन क्षेत्रों में जलापूर्ति होनी है, वहां पानी नहीं पहुंच रहा है. पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता का कहना है कि पाइप में जगह-जगह कचरा फंस गया है. विभाग के अधिकारी जिम्मेदारी का निर्वाह नहीं करते हैं, तो मानगो में उनका कार्यालय चलने का कोई औचित्य नहीं है.

विधायक ने कहा कि बुधवार को उन्होंने पेयजल स्वच्छता विभाग के अधीक्षण अभियंता से भी बात की और कहा कि सचिव के आदेश से अधीक्षण अभियंता (यांत्रिक) और अधीक्षण अभियंता (सिविल) ने जो जांच रिपोर्ट विभागीय सचिव को दी है, उसका क्रियान्वयन भी नहीं हो रहा है.

श्री राय ने कहा कि मानगो पेयजल परियोजना में 100 करोड़ से अधिक खर्च हो चुका है, मगर कुछ लाख रुपये का पंपसेट नहीं खरीदने के कारण योजना पूरी क्षमता से नहीं चल रही है. इस बारे में उन्होंने मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त से भी वार्ता की है और खराब पड़े और कम क्षमता से काम कर रहे मोटर पंपों को बदलने के लिए निधि उपलब्ध कराने का आग्रह किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel