[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर Jamshedpur News : सरयू राय ने किया पीएम आवास के फ्लैटों का किया निरीक्षण, मंत्री को दिलायी याद, 15 जून तक देनी है चाबी

Jamshedpur News : सरयू राय ने किया पीएम आवास के फ्लैटों का किया निरीक्षण, मंत्री को दिलायी याद, 15 जून तक देनी है चाबी

0
Jamshedpur News : सरयू राय ने किया पीएम आवास के फ्लैटों का किया निरीक्षण, मंत्री को दिलायी याद, 15 जून तक देनी है चाबी
जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News :

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को 15 जून तक फ्लैटों की चाबी सौंपने की अपील की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंत्री को टैग करते हुए कहा कि सरकार लाभार्थियों से किये गये वादा को समय पर पूरा करे.सरयू राय ने बताया कि शनिवार सुबह उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे फ्लैटों का निरीक्षण किया. दो ब्लॉक पूरी तरह तैयार हैं, जबकि एक ब्लॉक की चौथी मंजिल तक के फ्लैटों का उन्होंने जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान कई फ्लैट अच्छी स्थिति में मिले, जबकि कुछ में दरारें और सीमेंट झड़ने जैसी समस्याएं सामने आयीं, जिनकी मरम्मत का कार्य चल रहा है.उन्होंने कहा कि अधिकांश फ्लैट रहने योग्य हैं और यदि लाभार्थियों को जल्द कब्जा मिल जाये, तो मरम्मत कार्य भी बेहतर ढंग से पूरा किया जा सकेगा. अधिकारियों ने भी उन्हें बताया कि वर्तमान में फ्लैटों को लाभार्थियों को सौंपने से पहले अंतिम मरम्मत का काम किया जा रहा है.सरयू राय ने कहा कि पहले 31 मई तक फ्लैट आवंटित करने का लक्ष्य रखा गया था, जिसे पूरा नहीं किया जा सका. बाद में 15 जून की नयी समय-सीमा तय की गयी. उन्होंने मंत्री से आग्रह किया कि इस बार तय समय पर लाभार्थियों को फ्लैट की चाबी सौंप दी जाये.उन्होंने बताया कि फोन पर भी उनकी मंत्री से बातचीत हुई है और उन्होंने लाभार्थियों की परेशानी को देखते हुए शीघ्र आवंटन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है. सरयू राय ने कहा कि वह रविवार को रांची में मंत्री से मुलाकात कर इस विषय पर विस्तार से चर्चा करेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel