[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर सरायकेला नगर पंचायत के निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए अविनाश कवि, अध्यक्ष का शपथ ग्रहण

सरायकेला नगर पंचायत के निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए अविनाश कवि, अध्यक्ष का शपथ ग्रहण

0
सरायकेला नगर पंचायत के निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए अविनाश कवि, अध्यक्ष का शपथ ग्रहण
जीत का प्रमाण पत्र लेते नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अविनाश कवि फोटो: प्रभात खबर

सरायकेला से प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट

Saraikela Nagar Panchayat: झारखंड में सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद पर वार्ड आठ के पार्षद अविनाश कवि उर्फ टीपू निर्विरोध चुने गए. जिला समाहरणालय के सभागार कक्ष में निर्वाची पदाधिकारी डीआरडीए डायरेक्टर अजय तिर्की व बीडीओ सरायकेला यस्मिता सिंह की उपस्थिति में आयोजित चुनाव में नगर पंचायत के कुल11वार्ड सदस्य शामिल हुए, जिसमें अविनाश कवि और वार्ड एक के पार्षद उत्तम कुमार महंती ने नामांकन किया. नामांकन के बाद नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी हुई. नाम वापसी के समय प्रत्याशी उत्तम कुमार महंती ने अपना नाम वापस ले लिया. इसके बाद अविनाश कवि निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए.

अध्यक्ष मनोज चौधरी ने दी बधाई

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने सरायकेला शहरी क्षेत्र का पारदर्शिता के साथ विकास करने की बात कही. उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से सरायकेला का विकास करेंगे. सरकारी योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करेंगे. निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने जाने पर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बधाई दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना किया.

सटीक बैठी अध्यक्ष मनोज की रणनीति

उपाध्यक्ष के चुनाव में अध्यक्ष मनोज चौधरी की रणनीति सटीक रही और निर्विरोध चुनाव कराने में सफल रहे. पिछले 14 मार्च को अचानक उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई और पांच पार्षद के एक साथ कही दूसरे जगह शिफ्ट होने की हवा उठी. इस पर मनोज ने सक्रियता दिखाते हुए पार्षदों से संपर्क साधा और रणनीति के तहत उन्हें एक साथ बांधे रखा. इसका परिणाम यह निकला कि अविनाश कवि निर्विरोध जीत हासिल करने में सफल रहे.

अध्यक्ष सहित पार्षदों का शपथ ग्रहण

उधर, मंगलवार को ही सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज चौधरी सहित सभी11 वार्डों के निर्वाचित पार्षदों ने शपथ लिया. जिला समाहरणालय के सभागार कक्ष में आयोजित कार्य्रकम में डीसी नीतीश कुमार सिंह, निर्वाची पदाधिकारी डॉ अजय कुमार तिर्की द्वारा अध्यक्ष सहित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

इसे भी पढ़ें: प्रिंस खान के गुर्गों पर मंडरा रहा काल, आठ दिन के अंदर धनबाद पुलिस के दूसरे एनकाउंटर से अपराधियों में खौफ

सरायकेला का विकास प्राथमिक लक्ष्य

प्रभात खबर से बात करते हुए अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि सरायकेला का विकास ही प्राथमिक लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर सरायकेला की परिकल्पना को साकार किया जाएगा. प्रत्येक दिन घर-घर कचरा उठाव कराया जाएगा. साथ ही, हेउ बाजार की साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. इसके अलावा, सरायकेला के विश्व प्रसिद्द छऊ कला के साथ कलाकरों का विकास किया जाएगा. छऊ सिटी के रूप में सरायकेला का विकास किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: सरायकेला-खरसावां में होम गार्ड का फिजिकल टेस्ट शुरू, पहले दिन कुकडु प्रखंड की परीक्षा

Previous article बंगाल में भाजपा को झटका, पूर्वी मेदिनीपुर के विश्वनाथ बनर्जी का पार्टी से इस्तीफा
Next article चेहरे के लिए घर पर ही बनाएं DIY फेस क्रीम, शालिनी ने बताया तरीका
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel