जमशेदपुर. झारखंड और ओडिशा के बीच गुरुवार से कीनन स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप-ए के चार दिवसीय मुकाबले की शुरुआत हुई. पहले दिन का खेल खत्म होने तक ओडिशा की टीम ने अपनी पहली पारी में छह विकेट पर 242 रन बना लिये है. बिप्लब सामंतराय 38 और सावन पाड़िया 10 रन बनाकर नाबाद है. इससे पहले ओडिशा के कप्तान सुभ्रांशु सेनापति ने टॉस जीकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. ओडिशा शुरुआत अच्छी नहीं रही. 20 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरा. 38 रन के स्कोर तक ओडिशा ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया. गोविंद पोद्दार व सलामी बल्लेबाज स्वास्तिक सामल के बीच तीसरे विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी हुई. स्वास्तिक 79 रन व गोविंद पोद्दार 64 रन बनाकर आउट हुए. झारखंड की ओर से तेज गेंदबाज सौरभ शेखर ने तीन, आदित्य सिंह ने दो व अनुकूल राय ने एक विकेट अपने नाम किया.