[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar हेमंत सोरेन पर रघुवर दास का बड़ा हमला : अपनी नाकामी केंद्र पर थोप रही है राज्य सरकार

हेमंत सोरेन पर रघुवर दास का बड़ा हमला : अपनी नाकामी केंद्र पर थोप रही है राज्य सरकार

0
हेमंत सोरेन पर रघुवर दास का बड़ा हमला : अपनी नाकामी केंद्र पर थोप रही है राज्य सरकार

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के बीच हेमंत सोरेन की सरकार पर बड़ा हमला किया है. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आरोप लगाया है कि हेमंत सोरेन सरकार अपनी विफलता का ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ना चाह रही है.

Also Read: Coronavirus Pandemic: झारखंड में 14 लोगों को हुआ कोविड-19, एक की हुई मौत, एक गंभीर

श्री दास ने आरोप लगाया कि जहां केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस से परेशान गरीब, जरूरतमंदों के लिए खजाने खोल दिये हैं, राज्य सरकार ने अपने खजाना का मुंह बंद कर रखा है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि हर काम केंद्र सरकार करे.

श्री दास ने कहा कि केंद्र सरकार ने झारखंड को प्रधानमंत्री वन धन योजना के तहत 415 करोड़ रुपये, मनरेगा के तहत राज्य सरकार को 602 करोड़ रुपये, एसडीआरएम फंड के लिए 284 करोड़ रुपये की सीधी आर्थिक सहायता दी है.

Also Read: Coronavirus Lockdown Jharkhand LIVE: कोरोना संक्रमण के संकट से निबटने के लिए हेमंत सोरेन ने की सर्वदलीय बैठक

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान योजना के तहत झारखंड में 2,000 रुपये प्रति किसान, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत राशन कार्डधारियों को अगले तीन माह तक अतिरिक्त पांच किलो चावल या गेहूं, एक किलो दाल देने का निर्णय लिया है.

पूर्व मुख्यमंत्री श्री दास ने कहा कि दिव्यांगों व विधवाओं को 1,000 रुपये की सहायता और जन धन खाते में अगले तीन माह तक 500-500 रुपये की सहायता केंद्र दे रहा है. उज्ज्वला योजना के तहत तीन माह तक मुफ्त सिलिंडर दिया जायेगा.

Also Read: रांची में भी कोरोना वारियर से बदसलूकी, हिंदपीढ़ी को सैनिटाइज करने गये निगम कर्मियों पर लोगों ने थूका

भाजपा नेता ने सवाल किया कि राज्य सरकार बताये कि केंद्र से मिली सहायता को उसने कितना जमीन पर उतारा है. साथ ही राज्य के कोष से उसने क्या क्या किया है. श्री दास ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार न तो विधि व्यवस्था संभाल पा रही है, न लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करा पा रही है.

श्री दास ने कहा कि राहत कार्य की असलियत जगजाहिर है. उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग दूसरे राज्यों में फंसे हैं, उनमें 90 प्रतिशत को अब तक राज्य सरकार की तरफ से कोई सहायता नहीं मिली है. सिर्फ मीडिया में लोगों को मदद देने का प्रचार किया जा रहा है.

Also Read: हिंदपीढ़ी की कोरोना पीड़ित महिला का पति गंभीर, वेंटिलेटर पर डाला गया

उल्लेखनीय है कि झारखंड में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़े हैं. सिर्फ 5 दिन में 11 नये मामले सामने आये हैं, जिसमें एक की मौत हो चुकी है. झारखंड के 24 में से 3 जिलों में कोरोना से संक्रमित मरीज दर्ज किये गये हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

Previous article देवास में अखबार एजेंट की मौत, भोपाल में दो महिला डॉक्टर समेत 14 नये लोग कोरोना से संक्रमित
Next article Tiger Shroff ने कृति सेनन के साथ काम करने पर कहा ये बात, बताया- Disha Patani के साथ कैसा है उनका रिलेशन
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel