[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर जमशेदपुर लोकसभा चुनाव के लिए आज से 22 तक पोस्टल बैलेट, होम वोटिंग, वोटरों के लिए मतदान केंद्र तय

जमशेदपुर लोकसभा चुनाव के लिए आज से 22 तक पोस्टल बैलेट, होम वोटिंग, वोटरों के लिए मतदान केंद्र तय

0
जमशेदपुर लोकसभा चुनाव के लिए आज से 22 तक पोस्टल बैलेट, होम वोटिंग, वोटरों के लिए मतदान केंद्र तय

प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर

जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्त पोलिंग पार्टी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, होमगार्ड तथा जिले के पदाधिकारी व कर्मी एवं आवश्यक सेवाओं के मतदाता समेत होम वोटिंग के मतदाताओं के लिए 14 मई से पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल द्वारा समाहरणालय सभागार में सभी एआरओ, कोषांगों के वरीय तथा प्रभारी पदाधिकारी के साथ तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की गयी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पोस्टल बैलेट सुविधा केंद्र के रूप में चिह्नित को-ऑपरेटिव कॉलेज, एसडीओ कार्यालय धालभूम, आइटीडीए कार्यालय, पर्यटक सूचना केंद्र में मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता, होम वोटिंग पोलिंग पार्टी के लिए वाहनों की टैगिंग आदि की विस्तार से समीक्षा कर संबंधित एइआरओ को जरूरी निर्देश दिये.जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा. चुनाव ड्यूटी में तैनात पदाधिकारियों/ कर्मियों/ पुलिसकर्मियों सहित अन्य लोगों को पोस्टल बैलेट से मतदान कराने के लिए जिला मुख्यालय में अवस्थित जमशेदपुर को-अॉपरेटिव कॉलेज, एसडीओ कार्यालय धालभूम, पर्यटक सूचना केंद्र (निबंधन कार्यालय के बगल में) और आइटीडीए कार्यालय को पोस्टल बैलेट सुविधा केंद्र एवं मतदान केंद्र के रूप में चिह्नित किया गया है.को-अॉपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर के बहुउद्देशीय परीक्षा हॉल में बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई निर्वाचन क्षेत्र के प्रतिनियुक्त पीठासीन पदाधिकारी, मतदान पदाधिकारी 1, 2, 3, 4 तथा अन्य पदाधिकारी व कर्मी 14-18 मई 2024 तक मतदान करेंगे.को-ऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर के साइंस ब्लॉक (लैब-1) में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनियुक्त पीठासीन पदाधिकारी, मतदान पदाधिकारी 1, 2, 3, 4 तथा अन्य पदाधिकारी व कर्मी 14-18 मई 2024 तक मतदान करेंगे.को-ऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर के साइंस ब्लॉक (लैब-3) में जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनियुक्त पीठासीन पदाधिकारी, मतदान पदाधिकारी 1, 2, 3, 4 तथा अन्य पदाधिकारी व कर्मी 14-18 मई 2024 तक मतदान करेंगे.—————————

प्रमुख बातें — पर्यटक सूचना केंद्र में जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, होमगार्ड 14-18 मई तक पोस्टल बैलेट से अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.- को ऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर के बहुउद्देशीय परीक्षा हॉल में जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्र के वैसे पदाधिकारी, कर्मी जो चुनाव ड्यूटी में है, लेकिन मतदान कर्मी के रूप में चिह्नित नहीं हैं, वे सभी 14-18 मई तक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

– आवश्यक सेवाओं यथा चुनाव आयोग के मुताबिक फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआइ), इंडियन रेलवे, प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो, बिजली विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, परिवहन विभाग, दमकल विभाग, बीएसएनएल तथा वे मीडिया कर्मी, जिनका राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान की कवरेज के लिए पहचान पत्र बनाया है, वे 20-22 मई तक आइटीडीए कार्यालय सभागार में पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे.- सभी छह विधानसभा क्षेत्र के 85 आयु एवं कम से कम 40 फीसदी दिव्यांगता वाले मतदाताओं को प्रथम चरण में 14-19 मई तक एवं दूसरे चरण में 21-22 तक होम वोटिंग माध्यम से पोस्टल बैलेट द्वारा मतदान कराया जायेगा. मतदान कर्मी मतदाताओं के घर जाकर मतदान करायेंगे. इसके अलावा मतदान के दिन बूथों पर चुनाव आयोग के गाइडलाइन के अनुसार उक्त मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने के लिए वाहन की सुविधा, व्हील चेयर, वॉलंटियर की मदद, रैंप, बैलेट पेपर में ब्रेल लिपी, साइनेज की विशेष सुविधा दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel