[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर परसुडीह : राजू अग्रवाल की पत्थर – डंडा से मार कर हत्या

परसुडीह : राजू अग्रवाल की पत्थर – डंडा से मार कर हत्या

0
परसुडीह : राजू अग्रवाल की पत्थर – डंडा से मार कर हत्या

एलबीएसएम कॉलेज के पीछे कचरा डंपिंग यार्ड में दिया घटना को अंजाम जमशेदपुर.परसुडीह थानांतर्गत गैंताडीह निवासी राजू अग्रवाल (35) की बदमाशों ने लाठी- डंडा और पत्थर से कूच कर हत्या कर ली. घटना करनडीह के एलबीएसएम कॉलेज के पीछे कचरा डंपिंग यार्ड के पास की है. घटना रविवार की रात करीब 10 बजे की है. राजू बेसन- सत्तू के पैकेजिंग का काम करता था. राजू अग्रवाल की पत्नी प्रियंका अग्रवाल ने बताया कि वह हर रोज जेल मैदान बच्चे को लेकर खेलने के लिए लेकर जाते थे. फिर वह सात बजे घूमने जाने के लिए निकलते थे. रविवार को करीब 7 बजे हर रोज की तरह घूमने निकले थे. हर रोज वह करीब 9 बजे तक घर वापस आ जाते थे. रविवार को वह बाइक से निकले. उसके बाद वह रात करीब नौ बजे तक घर वापस नहीं आये. उसी दौरान उनका एक दोस्त कृष्णा राजू को खोजते हुए उनके घर पर आया. लेकिन घर पर नहीं होने के कारण उसे चिंता होने लगी. उसके बाद वह अपने रिश्तेदारों को फोन कर राजू के बारे में पूछा. लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली. फिर वह कृष्णा के साथ उसे खोजने के लिए निकली. जहां उन लोगों ने देखा कि एलबीएसएम डंपिंग यार्ड के पास राजू मृत अवस्था में पड़ा हुआ है. राजू के सिर पर गंभीर चोट के निशान भी पाया गया है. उसके बाद परिजन और परसुडीह थाना प्रभारी फैज अहमद मौके पर पहुंचे. इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस ने मौके से राजू की बाइक भी बरामद की है. संपत्ति को लेकर चल रहा था विवाद : राजू की पत्नी प्रियंका ने बताया कि संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा है. सरकारी पानी पाइप लाइन को लेकर हल्का विवाद हुआ था. इसके अलावे उनका कोई विवाद नहीं है. पत्नी ने बताया कि वह किसी भी प्रकार का कोई नशा नहीं करते थे. उनका किसी भी व्यक्ति से कोई झगड़ा नहीं था. इसके बाद भी उनकी हत्या क्यों और किसने की, यह जांच का विषय है. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद राजू के परिवार और कई रिश्तेदार परसुडीह थाना पहुंच कर मामले की जानकारी ली. परसुडीह थाना प्रभारी फैज अहमद ने बताया कि सिर पर हमला करने से राजू की मौत हुई है. शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा. बेसन-सत्तू पैकेजिंग का करते थे काम : राजू अग्रवाल बेसन और सत्तू पैकेजिंग कर दुकान में सप्लाई करते थे. वह परसुडीह कृषि बाजार समिति से थोक में बेसन और सत्तू लेकर आते थे. उसके बाद उसे घर पर ही पैकेजिंग करने का काम करते थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel