[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर गोलमुरी : जमीन अतिक्रमित कर मकान निर्माण करने की शिकायत

गोलमुरी : जमीन अतिक्रमित कर मकान निर्माण करने की शिकायत

0
गोलमुरी : जमीन अतिक्रमित कर मकान निर्माण करने की शिकायत

शिकायतकर्ता को थाना प्रभारी के सामने ही दबंगों ने जान से मारने की दी धमकी

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

गोलमुरी टुइलाडुंगरी निवासी जसबीर सिंह ने एसएसपी और धालभूम एसडीओ को ज्ञापन सौंप कर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. ज्ञापन में बताया कि टुइलाडुंगरी के पास स्थित श्री कालीगधर मध्य विद्यालय के बगल में कंपनी के द्वारा बच्चों के लिए पार्क बनाने की योजना बनायी गयी थी. लेकिन पार्क निर्माण का कार्य नहीं हो पाया. इसके बाद क्षेत्र के दबंग व्यक्ति के द्वारा मकान निर्माण कराया जा रहा है. इस अवैध निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है.

जसबीर सिंह ने बताया कि पूर्व में भी अवैध निर्माण किया जा रहा था. जिसे जिला पुलिस और प्रशासन ने रोक लगा दी थी. शिकायत के बाद 14 अप्रैल को गोलमुरी थाना प्रभारी ने उन्हें फोन कर थाना आने की बात कही. जब वह थाना गये तो देखा कि वहां मकसूद आलम, गालीब खान एवं अन्य पहले से खड़े थे. थाना जाने के साथ ही उन लोगों ने थाना प्रभारी और पुलिस बल के सामने ही जान से मारने की धमकी देने लगे. ये सुनकर भी गोलमुरी थाना प्रभारी ने कोई एक्शन नहीं लिया. इसके बाद वे थाना से निकल गये और मामले की जानकारी फोन कर सिटी एसपी को दी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel