[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर शिक्षा मंत्री के गृह जिले में कई महत्वपूर्ण पद प्रभार में

शिक्षा मंत्री के गृह जिले में कई महत्वपूर्ण पद प्रभार में

0
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में कई महत्वपूर्ण पद प्रभार में

Jamshedpur news.

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के गृह जिला पूर्वी सिंहभूम जिले का विकास कार्य समेत कई विभागों में पद सृजन के बाद अधिकारी नहीं हैं. प्रभार में एक पदाधिकारी से दो-तीन विभागों का काम लिया जा रहा है. चूंकि चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में महज सवा माह शेष बचे हुए हैं, इस कारण जिले में विकास समेत योजनाओं का कार्यान्वयन व मॉनिटरिंग भगवान भरोसे है. जिले में उप विकास आयुक्त का पद विधानसभा चुनाव से पहले से रिक्त पड़ा हुआ है.अब तक विकास का काम प्रभारी पदाधिकारी से लिया जा रहा हैं.

ये पद प्रभार में चल रहे हैं

उप विकास आयुक्त :

इस पद को एडीएम लॉ एंड आर्डर बतौर प्रभारी उप विकास आयुक्त के रूप में संभाल रहे हैं. मनीष कुमार के ट्रांसफर के बाद से करीब पांच माह से यह पद रिक्त है. एडीएम से पूर्व स्वयं उपायुक्त, उप विकास आयुक्त का पद अपने काम के अतिरिक्त संभाल रहे थे.

ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल :

जिले में फरवरी माह में करीब 15 दिनों से रिक्त कार्यपालक अभियंता पद पर डीसी स्तर से मैकेनिकल इंजीनियर बैग्राउंड वाले लघु सिंचाई के कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार को अतिरिक्त प्रभार दे दिया है. कार्यपालक अभियंता के कार्यालय में पंकज कुमार पहुंचकर रूटीन कामकाज शुरू किया है, लेकिन जिले में ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल के अधीन होने वाला सिविल काम कैसे होगा, यह एक चुनौती है. यहां बता दें कि लघु सिंचाई के कार्यपालक अभियंता को ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल का वित्तीय प्रभार विभाग से नहीं मिला है. मालूम हो कि जिले में ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता श्रीधर शंभू रजक 31 जनवरी 2025 को सेवानिवृत्त होने के बाद से पद रिक्त था. डीसी ने वैकल्पिक इंतजाम के तहत पंकज कुमार को ग्रामीण विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया है.

मानगो नगर निगम :

अपर नगर आयुक्त के रिक्त पद पर डीसी के स्तर से आइटीडीए के प्रोजेक्ट डायरेक्टर दीपांकर चौधरी को अतिरिक्त जिम्मेवारी सौंपी है. दीपांकर चौधरी को मानगो नगर निगम में वित्तीय प्रभार नहीं है. इसी तरह जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार को अपने काम के अतिरिक्त मानगो नगर निगम में उप नगर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. कृष्ण कुमार ने मानगो नगर निगम में योगदान देकर कार्यभार संभाल भी लिये हैं.

सीडीपीओ : जिले में धालभूम व पटमदा छोड़कर जिले के शेष नौ प्रखंडों में सीडीपीओ (बाल विकास परियोजना पदाधिकारी) का पद लंबे समय से रिक्त पड़ा हुआ है. आठ प्रखंडों में सीडीपीओ का पद को संबंधित प्रखंड के अंचलाधिकारी व एक प्रखंड में बीडीओ, सीडीपीओ का पद का प्रभारी सीडीपीओ के रूप में संभाल रहे हैं.

पशुपालन पदाधिकारी व जिला गव्य पदाधिकारी :

सुरेंद्र कुमार 31 जनवरी 2025 को सेवानिवृत्त होने के बाद से जिला स्तरीय दो पद रिक्त पड़ा हुआ है. सुरेंद्र कुमार पिछले दो सालों से जिला पशुपालन पदाधिकारी के पद पर थे. जिला गव्य पदाधिकारी का पौने दो सालों से अतिरिक्त प्रभार से संभाल रहे थे.

जमशेदपुर प्रखंड :

प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, जमशेदपुर प्रखंड के गोदाम के सहायक गोदाम प्रबंधक, आवास के को-ऑर्डिनेटर, एसबीएम के को-ऑर्डिनेटर के पद रिक्त हैं. इधर बीडीओ सुमित प्रकाश के मुताबिक प्रखंड में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी का अधिकांश पद रिक्त होने के कारण उनका काम प्रभारी पदाधिकारी से लिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel