[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर 18 माह में बनकर तैयार हो जायेगा मानगो फ्लाइओवर, चंपाई सोरेन और बन्ना गुप्ता ने किया निरीक्षण

18 माह में बनकर तैयार हो जायेगा मानगो फ्लाइओवर, चंपाई सोरेन और बन्ना गुप्ता ने किया निरीक्षण

0
18 माह में बनकर तैयार हो जायेगा मानगो फ्लाइओवर, चंपाई सोरेन और बन्ना गुप्ता ने किया निरीक्षण

पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर के मानगो में फ्लाइओवर का निर्माण गुरुवार से शुरू हुआ. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कार्य स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि तीव्र गति से इस कार्य को पूरा किया जायेगा, ताकि मानगो के साथ ही पूरे शहर के लोगों को हर दिन लगने वाले जाम से मुक्ति मिल सके.

Banna Champai 2
18 माह में बनकर तैयार हो जायेगा मानगो फ्लाइओवर, चंपाई सोरेन और बन्ना गुप्ता ने किया निरीक्षण 8

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस फ्लाइओवर का शिलान्यास किया था. निरीक्षण के दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मानगो के लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया गया है. 252 करोड़ रुपये की लागत से इपीसी मोड में फ्लाइओवर को बनाया जायेगा. इसका निर्माण कार्य गुजरात की दिनेश चंद्र अग्रवाल और इब्रा इस्कॉन की ज्वाइंट वेंचर कंपनी करेगी.

Banna Champai 3
18 माह में बनकर तैयार हो जायेगा मानगो फ्लाइओवर, चंपाई सोरेन और बन्ना गुप्ता ने किया निरीक्षण 9

यह फ्लाइओवर 3.4 किमी लंबा होगा. फ्लाइओवर का डिजाइन कंपनी ने स्वयं तैयार किया है. मानगो के डिमना रोड और पुरुलिया रोड की तरफ से कंपनी के कर्मचारियों और अधिकारियों ने लेवलिंग का काम शुरू किया है. पथ निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने बताया कि 18 माह के अंदर फ्लाइओवर का निर्माण पूरा कर लिया जायेगा.

Banna Champai 4
18 माह में बनकर तैयार हो जायेगा मानगो फ्लाइओवर, चंपाई सोरेन और बन्ना गुप्ता ने किया निरीक्षण 10

कई लोगों ने व्यवधान डालने की भरपूर कोशिश की : बन्ना गुप्ता

मंत्री बन्ना गुप्ता ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि फ्लाइओवर का निर्माण उनका ड्रीम प्रोजेक्ट और मानगो की जनता से किया गया वायदा था, जिसे उन्होंने पूरा किया. उन्होंने कहा कि कई लोगो ने विभिन्न तरीकों से इसमें व्यवधान डालने की कोशिश की.

Banna Champai 8
18 माह में बनकर तैयार हो जायेगा मानगो फ्लाइओवर, चंपाई सोरेन और बन्ना गुप्ता ने किया निरीक्षण 11

बहुत लोगो ने इस परियोजना को काल्पनिक और बेकार बताया और दुष्प्रचार किया, लेकिन क्षेत्र की जनता और ईश्वर के सहयोग से इसे मूर्त रूप दिया गया. यह जमशेदपुर का पहला फ्लाइओवर होगा, जिसे 18 महीने में पूरा कर जनता को समर्पित कर दिया जायेगा. वे खुद लगातार इसकी मॉनिटरिंग करेंगे ताकि गुणवत्तापूर्ण कार्य हो और तय समयावधि में संपन्न हो.

Banna Champai 7
18 माह में बनकर तैयार हो जायेगा मानगो फ्लाइओवर, चंपाई सोरेन और बन्ना गुप्ता ने किया निरीक्षण 12

…भूमिपूजन किये बगैर निकल गये मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री

गुरुवार को मानगो फ्लाइओवर निर्माण कार्य का भूमिपूजन होना था. इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी थीं. मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस कार्य के लिए मंत्री चंपई सोरेन से अनुरोध किया था. तय समय पर मंत्री खुद मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की गाड़ी में सवार होकर पहुंचे थे.

Banna Champai 6
18 माह में बनकर तैयार हो जायेगा मानगो फ्लाइओवर, चंपाई सोरेन और बन्ना गुप्ता ने किया निरीक्षण 13

भूमिपूजन स्थल पर पहुंचने के बाद मंत्री बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से भूमिपूजन करने का अनुरोध किया. हालांकि, मुख्यमंत्री ने भूमिपूजन नहीं किया. उन्होंने फ्लाइओवर की शुभकामनाएं दी और जल्द से जल्द फ्लाइओवर बनाने का निर्देश देकर दूसरे कार्यक्रम के लिए आगे बढ़ गये.

Also Read : जाम मुक्त होगा जमशेदपुर, मानगो फ्लाई ओवर को टाटा स्टील की हरी झंडी, बन्ना गुप्ता ने कहा- सपना…

Also Read : फ्लाईओवर से जमशेदपुरवासियों को मिलेगी जाम से मुक्ति,झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कही ये बात

Previous article 1198 में Jio का धाकड़ प्लान, अनलिमिटेड डेटा के साथ ओटीटी ऐप्स भी फ्री
Next article Pakistan News: पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद, दोबारा पीएम चुने जाने पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी थी बधाई
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel