जमशेदपुर. बिष्टुपुर स्थित एलाइ स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित एलआइसी इंटर डिवीजन शतरंज प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गई. प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में हिमांशु वी चक्रवर्ती 4 अंकों के साथ चैंपियन बने. इसके बाद क्रमशः बलवंत कुमार सिंह दूसरे, अंकित भारद्वाज तीसरे, अशोक दास चौथे और कार्तिक चंद्र दास पांचवें स्थान पर रहे. महिला वर्ग में तीन राउंड के बेस्ट ऑफ थ्री मुकाबलों में आशा कुमारी ने रश्मि सामल को मात देकर चैंपियनशिप अपने नाम की. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मीनाक्षी (मैनेजर पर्सनल), जी रविशंकर, डीपी वाल्मीकि और आशीष डे उपस्थित थे. चंदन कुमार प्रसाद ने टूर्नामेंट में चीफ ऑर्बिटर की भूमिका निभायी.