[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर Jsa football league: एआरजीसी ने विकास समिति को 2-1 से हराया

Jsa football league: एआरजीसी ने विकास समिति को 2-1 से हराया

0
Jsa football league: एआरजीसी ने विकास समिति को 2-1 से हराया

जमशेदपुर. जमशेदपुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन की मेजबानी में आयोजित जेएसए फुटबॉल लीग में सोमवार को चार मुकाबले खेले गये. टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये ए डिवीजन ग्रुप-बी के एक मुकाबले में आदिवासी ऋतुई गोंडाई क्लब (एआरजीसी) की टीम ने विकास समिति को 2-1 गोल से हराया. एआरजीसी की ओर से पिंटू मुर्मू व करण गोप ने एक-एक गोल किया. विकास समिति के लिए मोहन किस्कू ने गोल दागा. आर्मरी मैदान में सिदो-कान्हू फेस्टिवल एसोसिएशन व डोबो संग्राम संघ के बीच खेला गया ए डिवीजन लीग का एक अन्य मुकाबला गोल रहित ड्रॉ रहा. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में क्लासिक-8 नरवा व टाटा मोटर्स के बीच खेला गया प्रीमियर डिवीजन लीग का मैच गोल रहित ड्रॉ रहा. वहीं, झारखंड स्पोर्टिंग क्लब व दलमा टाईगर के बीच सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में खेला गया मैच एक-एक गोल के साथ बराबरी पर खत्म हुआ. गोपाल मैदान में सिंहभूम सॉकर फैंस क्लब व शिशु डोमकॉम के बीच खेला गया मैच 2-2 गोल के साथ ड्रॉ रहा है. सिंहभूम सॉकर के लिए राजू गुइया व सामू सोरेन ने एक-एक गोल किया. शिशु डोमकॉम की ओर से करण बेसरा व सावन हासंदा गोल करने में कामयाब रहें

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel