[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर झारखंड निकाय चुनाव: RJD में फूट, हाईकमान के आदेश ने बिगाड़ा जिलाध्यक्ष का खेल, मानगो में रोचक मुकाबला

झारखंड निकाय चुनाव: RJD में फूट, हाईकमान के आदेश ने बिगाड़ा जिलाध्यक्ष का खेल, मानगो में रोचक मुकाबला

0
झारखंड निकाय चुनाव: RJD में फूट, हाईकमान के आदेश ने बिगाड़ा जिलाध्यक्ष का खेल, मानगो में रोचक मुकाबला
जमशेदपुर RJD में फूट, कायस्थ समाज ने संध्या सिंह को दिया समर्थन, Symbolic Image Credit- AI

Jharkhand Municipal Election, जमशेदपुर: निकाय चुनाव में लगातार समीकरण बदल रहा है. प्रत्याशियों को समर्थन देने के मसले को लेकर पार्टी और संगठन में आपसी मतभेद नजर आने लगा है. राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष शंभू चौधरी ने गुरुवार को कांग्रेस से निष्कासित जेबा खान को समर्थन देने की घोषणा की थी. जबकि, रविवार को राजद जमशेदपुर महानगर इकाई ने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सुधा गुप्ता को अपना आधिकारिक समर्थन देने की घोषणा की. राजद महानगर अध्यक्ष रमेश राय समेत पाटी के कई पदाधिकारियों ने कहा कि हम सुधा गुप्ता के पक्ष में खड़े रहेंगे. दूसरी ओर, राष्ट्रीय कायस्थ विचार मंच में भी बड़ी फूट नजर आने लगी है. मंच के राष्ट्रीय संयोजक दिवाकर सिन्हा द्वारा मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव के पक्ष में समर्थन देने की घोषणा की गयी थी. इसके विरोध में रविवार को मंच के नगर अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया.

राजद ने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को दिया समर्थन

मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. रविवार को राजद जमशेदपुर महानगर इकाई ने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सुधा गुप्ता को अपना आधिकारिक समर्थन देने की घोषणा की. राजद महानगर अध्यक्ष रमेश राय, प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू शाह और युवा जिलाध्यक्ष कमलेश यादव ने संयुक्त रूप से सुधा गुप्ता के पक्ष में खड़े होने का निर्णय लिया. पार्टी ने स्पष्ट किया कि पहले शंभू चौधरी ने जेबा खान को समर्थन देने की घोषणा की थी, लेकिन अब राजद प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार गठबंधन की प्रत्याशी को जिताने के लिए पार्टी कार्यकर्ता तन-मन-धन से जुटेंगे. मानगो में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में महानगर अध्यक्ष रमेश राय ने कहा कि बन्ना गुप्ता के कार्यकाल में जमशेदपुर में विकास की नयी इबारत लिखी गयी थी. कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष परमिंदर सिंह, राजद के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सिंटू पांडेय, प्रधान महासचिव विजय ठाकुर और वरिष्ठ नेता इंद्रदेव प्रजापति मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Also Read: हाई डिप्रेशन मरीज का माइक्रो करंट से होगा इलाज, रिम्स में मंगाई गई मशीन

मानगो में कायस्थ विचार मंच के पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

मानगो नगर निगम चुनाव के बीच राष्ट्रीय कायस्थ विचार मंच में बड़ी फूट पड़ गयी है. मंच के राष्ट्रीय संयोजक दिवाकर सिन्हा द्वारा मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव के पक्ष में एकतरफा समर्थन देने के फरमान के विरोध में मानगो नगर के पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वालों में नगर अध्यक्ष अनिमेष सिन्हा, महासचिव राकेश प्रसाद और प्रवक्ता राजदीप दत्ता शामिल हैं. इन पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कायस्थ समाज किसी भी प्रकार के दबाव या तानाशाही राजनीतिक निर्णय को स्वीकार नहीं करता. उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व के फैसले को अलोकतांत्रिक और समाज की भावनाओं के विपरीत बताया. पदाधिकारियों ने कहा कि समाज का हर व्यक्ति अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए स्वतंत्र है और जबरन किसी का समर्थन थोपना गलत है. इस्तीफे के साथ ही इन नेताओं ने भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह को समर्थन देने की घोषणा की है. इस निर्णय को मंच के जिला पदाधिकारी निशी नाथ सिन्हा ने भी अपना समर्थन दिया है. उन्होंने कहा कि समाज एकजुट होकर लोकतांत्रिक मूल्यों और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ेगा. इस राजनीतिक घटनाक्रम ने मानगो चुनाव में जातीय समीकरणों को गरमा दिया है.

Also Read: झारखंड हाईकोर्ट का फैसला, बुजुर्गों की संपत्ति पर बेटा-बहू का जबरन अधिकार नहीं

Previous article छात्रों को साइबर ठगी व सुरक्षा संबंधी दी गयी जानकारी
Next article आज दिव्यांगजनों के बीच होगा सहायक उपकरणों का वितरण
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel