[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर Jfc Head coach played golf: जेएफसी के कोच ने गोल्फ में आजमाये हाथ, तो, खिलाड़ी पहुंचे चिड़ाघर

Jfc Head coach played golf: जेएफसी के कोच ने गोल्फ में आजमाये हाथ, तो, खिलाड़ी पहुंचे चिड़ाघर

0
Jfc Head coach played golf: जेएफसी के कोच ने गोल्फ में आजमाये हाथ, तो, खिलाड़ी पहुंचे चिड़ाघर

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के मुख्य कोच ओवन कॉयल और टीम के कुछ प्रमुख खिलाड़ी तनाव को दूर करने के लिए नये-नये तरीके आजमा रहे हैं. 21 फरवरी को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पंजाब एफसी व जेएफसी के बीच होने वाले मुकाबले से पूर्व जमशेदपुर एफसी के मुख्य कोच ओवन कॉयल गोल्फ कोर्स में सक्रिय दिखे. बेल्डीह गोल्फ कोर्स में ओवन कॉयल और सहायक कोच सैंडी स्टीवर्ट ने गोल्फ खेलकर अपने आपको मैच से पूर्व तनाव मुक्त किया. वहीं, जेएफसी के कुछ खिलाड़ी बुधवार को टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क पहुंचे. टीम के युवा खिलाड़ी मोहम्मद सनन जू में हैदराबाद से लाये गये अफ्रीकी शेर को देखने पहुंचे. जमशेदपुर एफसी व पंजाब एफसी के बीच होने आइएसएल मैच के लिए टिकटों की बिक्री जारी है. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाले इस मैच के लिए अभी तक 4200 टिकट बेचे जा चुके हैं. टिकटों की बिक्री ऑनलाइन डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो एप से की जा रही है. वहीं, पारसी टेंपल के बगल में स्थित बॉक्स ऑफिस से भी टिकटों की बुकिंग की जा रही है. मुकाबले के लिए पंजाब एफसी की टीम गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel