जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब व केरला ब्लास्टर्स एफसी के बीच 19 अप्रैल को कोच्चि में इंडियन सुपर लीग का एक महत्वपूर्ण मैच खेला जायेगा. इस मुकाबले के लिए जमशेदपुर की टीम गुरुवार को कोच्चि पहुंच गयी है. एक मैच का निलंबन झेल रहे मुख्य कोच ओवन कॉयल की गैर मौजूदगी में जेएफसी की टीम इस मैच को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहेगी. जमशेदपुर की टीम शुक्रवार की सुबह मैच से पूर्व कोच्चि में ट्रेनिंग करेगी. इस मैच में फ्रांस के मिडफील्डर मदीह तलाल के वापसी की उम्मीद है. जिससे जेएफसी को मजबूती मिलेगी.