[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर Jamshedpur News : छात्राओं ने की री-चेकिंग की मांग, कुलपति बोलीं- अब तक नहीं मिला एक भी आवेदन

Jamshedpur News : छात्राओं ने की री-चेकिंग की मांग, कुलपति बोलीं- अब तक नहीं मिला एक भी आवेदन

0
Jamshedpur News : छात्राओं ने की री-चेकिंग की मांग, कुलपति बोलीं- अब तक नहीं मिला एक भी आवेदन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)

बीबीए के बाद अब बीए सेमेस्टर-7 की छात्राएं भी बड़ी संख्या में फेल

Jamshedpur News :

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणामों को लेकर उपजा विवाद जारी है. बीबीए पांचवें सेमेस्टर के बाद अब बीए सेमेस्टर-7 की छात्राओं के भी बड़ी संख्या में फेल होने का मामला सामने आया है. इसके बाद छात्राएं अपनी कॉपियों की स्क्रूटनी करवा रही हैं, जिसके लिए उन्हें प्रति कॉपी 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना पड़ रहा है. इस वसूली को लेकर जहां छात्राओं में नाराजगी है, वहीं छात्र संगठनों ने भी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.इधर, पूरे मामले पर विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ इला कुमार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि बीबीए पांचवें सेमेस्टर की छात्राओं ने री-चेकिंग की मांग की थी. प्रबंधन ने सभी छात्राओं को री-चेकिंग के लिए आवेदन देने को कहा था, लेकिन आज तक एक भी छात्रा ने इसके लिए आवेदन नहीं दिया है. अगर छात्राएं आवेदन देती हैं, तो री-चेकिंग अवश्य करायी जायेगी. उन्होंने कहा कि स्क्रूटनी (री-टोटलिंग) और री-चेकिंग दोनों पूरी तरह से अलग प्रक्रियाएं हैं. स्क्रूटनी के लिए विश्वविद्यालय का एक निर्धारित शुल्क तय है, जो नियमानुसार देय है.दूसरी ओर, आजसू छात्र संघ के संरक्षक सह युवा मोर्चा संयोजक दीपक पांडेय ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर तीखा हमला बोला है. कहा कि पहले बीबीए में अब बीए सेमेस्टर-7 में लगभग 40 छात्राओं को फेल कर दिया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel