[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर Jamshedpur News : अवैध खनन रोकें, जब्त बालू की समया पर करें नीलामी : डीसी

Jamshedpur News : अवैध खनन रोकें, जब्त बालू की समया पर करें नीलामी : डीसी

0
Jamshedpur News : अवैध खनन रोकें,  जब्त बालू की समया पर करें नीलामी : डीसी

बिना सूचना बैठक से गायब रहने पर कारखाना निरीक्षक को शो-कॉज

उपायुक्त ने की जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक

अवैध खनन रोकने का दिया सख्त निर्देश

अवैध खनन-परिवहन के मामले में तत्काल एफआइआर दर्ज करने का निर्देश

जब्त बालू की तय समयावधि में करें नीलामी

Jamshedpur News :

पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जिला सभागार में सोमवार को जिला खनन टास्क फोर्स की मासिक बैठक की. बिना किसी पूर्व सूचना के बैठक से अनुपस्थित रहने पर कारखाना निरीक्षक को शो-कॉज किया. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि खनन माफियाओं पर नकेल कसते हुए प्रभावी कार्रवाई करें. खनन टास्क फोर्स अपने सूचना तंत्र को मजबूत कर सघन चेकिंग अभियान चलाएं. उन्होंने खनन, वन, परिवहन, प्रदूषण, कारखाना, पुलिस को आपसी समन्वय के साथ संयुक्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि एकल विभागीय कार्रवाई से अवैध खनन और परिवहन पर अंकुश लगाना संभव नहीं है, ऐसे में जरूरी है कि अवैध खनन, परिवहन में लिप्त वाहनों, माफियाओं पर ठोस कार्रवाई करें. उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम एवं घाटशिला को अपने-अपने अनुमंडल अंतर्गत अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए अंचल अधिकारियों के द्वारा की गयी कार्रवाई की समीक्षा करने का निर्देश दिया. जिला परिवहन पदाधिकारी एवं एमवीआइ को उनके द्वारा की गयी कार्रवाई की रिपोर्ट हर माह जमा करने का निर्देश दिया. बहरागोड़ा अंचल के बनकटा बालू घाट के संचालन पर विस्तृत चर्चा की. इसमें सीटीओ के लिए लंबित आवेदन के संबंध में प्रदूषण विभाग के पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

जिले में अवैध ईंट भट्ठों को चिह्नित कर कार्रवाई करें

बैठक में गत माह अंचलवार अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई की विस्तारपूर्वक समीक्षा की. उपायुक्त ने टास्क फोर्स के सभी इंफोर्समेंट एजेंसी को निर्देशित किया कि अवैध खनन- परिवहन के मामले में तत्काल एफआइआर करें. इसके लिए सभी पदाधिकारी सक्षम हैं. उन्होंने विभिन्न अंचल क्षेत्रों में जब्त बालू को जल्द से जल्द पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए नीलामी करने का निर्देश दिया. साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को जिले में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों को चिह्नित कर कार्रवाई करने को कहा.

उपायुक्त ने जिला खनन टास्क फोर्स को उनके सूचनातंत्र को मजबूत करने एवं मॉनिटरिंग मैकेनिज्म को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अवैध कारोबारियों के मॉडस ऑपरेंडी को समझें और विधि-सम्मत कार्रवाई करें.

बैठक में ये शामिल थे

वन प्रमंडल पदाधिकारी सबा आलम अंसारी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, एसडीएम शताब्दी मजूमदार, एडीसी भगीरथ प्रसाद, डीएमओ सतीश नायक, एमवीआइ सूरज हेंब्रम समेत संबंधित पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे. जबकि रूरल एसपी ऋषभ गर्ग, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, सीओ, डीएसपी, थाना प्रभारी ऑनलाइन बैठक से जुड़े.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel