[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर Jamshedpur News : कपाली : बंद पड़े ईंट भट्ठे से मशीनरी पार्ट्स की चोरी, एक हिरासत में

Jamshedpur News : कपाली : बंद पड़े ईंट भट्ठे से मशीनरी पार्ट्स की चोरी, एक हिरासत में

0
Jamshedpur News : कपाली : बंद पड़े ईंट भट्ठे से मशीनरी पार्ट्स की चोरी, एक हिरासत में

कपाली ओपी के हांसाडुगरी के काला ईंट भट्ठे को चोरों ने बनाया निशाना

Jamshedpur News :

कपाली ओपी क्षेत्र के हांसाडुगरी स्थित एक बंद पड़े ईंट भट्ठे में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. चोरों ने कीमती मशीनरी उपकरण और अन्य सामानों की चोरी कर ली. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है. घटना बुधवार देर रात की है.

एक साल से बंद था काला ईंट भट्ठा

जानकारी के अनुसार, हांसाडुगरी स्थित काला ईंट भट्ठा पिछले करीब एक साल से बंद था. बुधवार की रात चोरों ने भट्ठे की छत पर लगे टिन को उखाड़ा और उसी रास्ते से अंदर घुसकर ईंट निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली कीमती मशीनों के महत्वपूर्ण पार्ट्स, लोहे के उपकरण व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गये. गुरुवार की सुबह जब ईंट भट्टा की देखरेख करने वाले कर्मचारी वहां पहुंचे, तो चोरी का पता चला. उन्होंने तुरंत इसकी सूचना भट्ठा मालिक जाकिर हुसैन को दी. जाकिर हुसैन ने कपाली ओपी में लिखित शिकायत की. जिसके बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की. पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए एक स्थानीय युवक को हिरासत में लिया है. हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस का कहना है कि चोरी गये सामानों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. स्थानीय लोगों ने इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel