जमशेदपुर. जमशेदपुर गोल्फ लीग के 9वें संस्करण की शुरुआत बेल्डीह व गोलमुरी गोल्फ कोर्स में हुई. 16 जून तक चलने वाली इस लीग में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही है. प्रत्येक टीम में 12-12 खिलाड़ी शामिल है. आयोजकों ने बताया कि इस लीग से जमशेदपुर में गोल्फ की बढ़ती लोकप्रियता को और मजबूती मिलेगी. इस लीग से उभरते हुए खिलाड़ी को एक प्लेटफॉर्म मिलेगा. इस लीग में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा बोगी ब्रदर्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. वहीं, फ्लाइंग सनराइजर्स की टीम में टाटा स्टील के वीपी (सीएस) डीबी सुंदर रामम शामिल है. इस लीग में ईगल आइ, एपिक वॉरियर्स, फेयरवे मास्टर्स, फेयरवे फैंटम्स, फ्लाइंग सनराइजर्स, ग्रीन ग्लैडिएटर्स, झारखंड यूनाइटेड, फीनिक्स, रेड हॉक, क्विंग मार्स्टस व टाइगर्स नाइट्स की टीम खिताब के लिए दावेदारी पेश कर रही है.