[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर Jamshedpur News : उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान का निर्देश

Jamshedpur News : उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान का निर्देश

0
Jamshedpur News : उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान का निर्देश
जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News :

पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं, शिकायतें सुनीं और सुझाव लिये. इस दौरान भूमि विवाद, घरेलू विवाद, चिकित्सा सहायता, ई-ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने, मृत्यु प्रमाणपत्र निर्गत करने, आरटीई के तहत नामांकन, बिजली आपूर्ति, राशन कार्ड की विसंगतियों तथा पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत ऋण लाभ दिलाने समेत विभिन्न जनहित से जुड़े मामलों के आवेदन लेकर लोग पहुंचे.उपायुक्त ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों के निष्पादन की नियमित समीक्षा करने और लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने को कहा.

उपायुक्त ने बताया कि जिले के नागरिक अपनी समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में जिला प्रशासन के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel