[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर जमशेदपुर बंद को लेकर प्रशासन अलर्ट: 49 संवेदनशील स्थानों पर 630 लाठी बल, 73 मजिस्ट्रेट और 20 पुलिस अफसर तैनात

जमशेदपुर बंद को लेकर प्रशासन अलर्ट: 49 संवेदनशील स्थानों पर 630 लाठी बल, 73 मजिस्ट्रेट और 20 पुलिस अफसर तैनात

0
जमशेदपुर बंद को लेकर प्रशासन अलर्ट: 49 संवेदनशील स्थानों पर 630 लाठी बल, 73 मजिस्ट्रेट और 20 पुलिस अफसर तैनात
जमशेदपुर बंद को लेकर प्रशासन अलर्ट. सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

जमशेदपुर से अशोक झा की रिपोर्ट

Jamshedpur Bandh News: बंद को जनता दल (यूनाइटेड), आजसू पार्टी और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) सहित कई सहयोगी दलों द्वारा समर्थन देने की घोषणा के बाद पूरे जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है. पूरे जिले को अलग-अलग सेक्टरों में बांटकर 24 घंटे निगरानी की जा रही है. जिले के 49 संवेदनशील स्थानों पर 630 लाठी बल, 73 मजिस्ट्रेट और 20 पुलिस अफसरों की तैनाती की गई है. 

शांति बनाए रखने की प्रशासन की अपील

संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से रखी जा रही निगरानी. शुक्रवार सुबह 6 बजे से ही सभी अधिकारी और जवान अपने प्रतिनियुक्ति स्थलों पर मोर्चा संभाल लेंगे. पूरे जिले में विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी (धालभूम और घाटशिला) अपने-अपने क्षेत्रों के ओवरऑल प्रभारी होंगे. इसके अतिरिक्त, कानून-व्यवस्था की कमान संयुक्त रूप से अनुराग कुमार तिवारी (अपर उपायुक्त), ललित मीणा, (नगर पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर), शुभम खंडेलवाल, (ग्रामीण पुलिस अधीक्षक) को सौंपी गई है. प्रशासन ने आम जनता से शांति बनाये रखने की अपील की है. साथ ही यातायात पुलिस को निर्देश दिया है कि बंद के दौरान भी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखे. 

कानून हाथ में लेने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई 

बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा मुख्य सड़कों, राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच) और प्रमुख चौराहों को जाम किए जाने की संभावना को देखते हुए पूरे जिले में विशेष गश्ती के निर्देश दिए गए हैं. उपद्रव करने या कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

क्विक रिस्पॉन्स के लिए 10 मोबाइल दस्ता और दमकल गाड़ियां तैनात

किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गोलमुरी पुलिस केंद्र से 10 विशेष मोबाइल दस्ता (हेलमेट और बॉडी प्रोटेक्टर के साथ) की तैनाती की गई है. वे डीएसपी (सीसीआर) के सीधे नियंत्रण में रहकर पूरे शहर में गश्त करेंगे. गोलमुरी, मानगो, घाटशिला और बहरागोड़ा में फायर ब्रिगेड (अग्निशमन वाहनों) को सुबह 6 बजे से ही अलर्ट पर रहने का आदेश दिया गया है.

इन जगहों पर तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट व पुलिस जवान

शहरी क्षेत्र: खरकाई ब्रिज व कदमा टोल ब्रिज, साकची गोलचक्कर, मानगो चौक, डिमना चौक, पारडीह चौक, टाटानगर रेलवे स्टेशन, जेपी सेतु बस स्टैंड के पास

ग्रामीण क्षेत्र: पोटका, हाता चौक, जादूगोड़ा, घाटशिला, चाकुलिया बाजार, बहरागोड़ा चौक और डुमरिया.

यह भी पढ़ें: झारखंड कैबिनेट का फैसला: 12 से कम पंचायत वाले प्रखंडों में अब बीडीओ-सीओ में से कोई एक ही

यह भी पढ़ें: हजारीबाग प्रतिभा सम्मान: 936 टॉपरों को प्रभात खबर ने किया सम्मानित, बोले- आज के समय में ‘स्मार्ट’ बनना जरूरी

यह भी पढ़ें: RIMS News: रिम्स में MBBS, PG और सुपर स्पेशियलिटी सीटों में होगी बढ़ोतरी, केंद्र से मांगी जाएगी मदद

Previous article शेयर बाजार में आई जबरदस्त रौनक! सेंसेक्स 500 अंक तक उछला, निफ्टी 24300 के पार
Next article Alpha X Review: ‘अल्फा’ देखने के बाद पब्लिक ने क्या कहा? बताया- सरप्राइज कैमियो है जबरदस्त, क्लाइमेक्स है रोमांचक
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel