[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर 10-10 बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर कार्रवाई का निर्देश

10-10 बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर कार्रवाई का निर्देश

0
10-10 बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर कार्रवाई का निर्देश

जिला में 15,780 वाद लंबित

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नीलाम पत्रवाद की समीक्षा बैठक

जमशेदपुर :

समाहरणालय सभागार जमशेदपुर में बुधवार को आयोजित बैठक में उपायुक्त अनन्य मित्तल ने लंबित नीलाम पत्र वादों की विस्तृत समीक्षा की. संबंधित पदाधिकारियों को नीलाम पत्र वादों से संबंधित लंबित मामलों के निष्पादन में कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को नीलाम पत्र वादों की सुनवाई को अपने रूटीन कार्यों में शामिल करने की बात कही. जिला में 28 नीलाम पत्र पदाधिकारियों के पास कुल 15,780 वाद लंबित हैं, जिनमें बकाया 565 करोड़ रुपये से ज्यादा की है. उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि 10-10 बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर संबंधित मामलों की नियमित सुनवाई करें तथा प्राथमिकता के आधार पर प्रतिमाह अधिक से अधिक मामलों में ऋण वसूली की कार्रवाई करें.

बैठक में एडीसी रोहित सिन्हा, एलआरडीसी गौतम कुमार, एसडीओ घाटशिला सच्चिदांनद महतो, एसडीओ धालभूम पारूल सिंह, सीओ जमशेदपुर सदर मनोज कुमार, सीओ मानगो, पोटका, गुड़ाबांदा एवं घाटशिला समेत अन्य सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel