[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

0
हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी
प्रेस वार्ता करते जमशेदपुर एसएसपी व अन्य पदाधिकारी

जमशेदपुर से संजीव भारद्वाज की रिपोर्ट

Himanshu Singh Murder Case, जमशेदपुर: बिष्टुपुर के डीडी (डबल डाउन) बार के बाहर हुए खूनी संघर्ष और पुलिस टीम पर हमले के मामले में जमशेदपुर के नवनियुक्त वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. एहतेशाम वकारिब के पदभार संभालते ही पुलिस ने ताबड़तोड़ एक्शन लिया है. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस की विशेष टीम ने दो मुख्य आरोपियों को दबोच लिया है. एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नए एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बताया कि इस खूनी वारदात में संलिप्त तीन बालकों (नाबालिगों) को भी पुलिस ने अपनी कस्टडी में लिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया (धतकीडीह) निवासी सोनु राम सरदार उर्फ सोनु मंडल (27 वर्ष) और गाडीडोंगरी निवासी राज लोहार के रूप में हुई है, जबकि मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल अब भी पुलिस को चकमा देकर फरार है.

खून से सने हथियार के साथ रंगे हाथों दबोचा गया आरोपी

एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष अनुसंधान दल (SIT) ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी (CCTV) फुटेज को खंगालने के बाद ताबड़तोड़ छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने आरोपी राज लोहार को वारदात में इस्तेमाल की गई एक छोटी कुल्हाड़ी के साथ रंगे हाथों दबोच लिया. पुलिस ने वारदात के समय उपयोग में लाए गए मुख्य हथियार को जब्त कर लिया है. वहीं, खूनी झड़प के दौरान घायल हुए दूसरे आरोपी सोनु राम सरदार को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने अपनी कस्टडी में पहले टीएमएच (TMH) और फिर एमजीएम (MGM) अस्पताल में इलाज कराया, जिसके बाद उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

Also Read: गुमला कस्तूरबा स्कूल में बवाल: छात्रा की मौत पर भड़के परिजन, सीधे पोस्टमार्टम कराने पर हंगामा

झारखंड छोड़ भागे रसूखदार गुंडे

एसएसपी ने बताया कि कड़ाई से किए गए अनुसंधान के बाद पुलिस ने 30 जून को एक और 2 जुलाई को दो अन्य नाबालिगों को हिरासत में लिया है. पुलिस के बढ़ते शिकंजे को देखकर इस कांड के अन्य मुख्य आरोपी गिरफ्तारी के डर से झारखंड की सीमा लांघकर दूसरे राज्यों में शरण ले चुके हैं. फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए जमशेदपुर पुलिस की अलग-अलग टीमें पड़ोसी राज्यों में उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं. पुलिस ने उम्मीद जताई है कि वे सभी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे. इस पूरे छापामारी अभियान को सफल बनाने में सीसीआर डीएसपी मनोज ठाकुर, बिष्टुपुर थाना प्रभारी निरंजन कुमार, जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाब रब्बानी सहित सब-इंस्पेक्टर श्याम सुंदर कुमार, आकाश कुमार पांडेय और पल्लवी कुमारी ने मुख्य भूमिका निभाई.

Also Read: बोकारो में पकड़ाए धनबाद और ओडिशा के 5 चेन स्नेचर, पुलिस ने पूछताछ के बाद भेजा जेल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel