[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर गुरुग्राम हादसे के पीड़ितों को ‘न्याय’: संजय सेठ की पहल पर 20-20 लाख का मुआवजा और नौकरी का ऑफर

गुरुग्राम हादसे के पीड़ितों को ‘न्याय’: संजय सेठ की पहल पर 20-20 लाख का मुआवजा और नौकरी का ऑफर

0
गुरुग्राम हादसे के पीड़ितों को ‘न्याय’: संजय सेठ की पहल पर 20-20 लाख का मुआवजा और नौकरी का ऑफर
गुरुग्राम हादसे के बाद परिजनों से बीतचीत करते रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

Gurugram Accident News, जमशेदपुर, (संजीव भारद्वाज): गुरुग्राम में हुए दर्दनाक हादसे के बाद प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की पहल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गयी. हादसे में जान गंवाने वाले जमशेदपुर, ईचागढ़ और राजस्थान के श्रमिकों के आश्रितों को गुरुवार को मुआवजा और अन्य सहायता दी गयी. संजय सेठ ने खुद वहां पर मौजूद रहकर सभी प्रभावित परिवारों को 20-20 लाख रुपये का चेक और 20-20 हजार रुपये नकद सौंपा. इस दौरान गुरुग्राम के जिलाधिकारी अजय कुमार, पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा, एसडीओ दर्शन यादव और सहायक श्रमायुक्त अनिल शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.

कंपनी ने दिया नौकरी का ऑफर

मुआवजा राशि के साथ संबंधित कंपनी के अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों के एक-एक सदस्य को रोजगार देने के लिए ऑफर लेटर भी सौंपा. इसके अलावा संजय सेठ ने मृतकों के पार्थिव शरीरों को उनके पैतृक गांव ईचागढ़ और जमशेदपुर भेजने की व्यवस्था करायी. सभी शवों को सम्मानपूर्वक एंबुलेंस के जरिये रवाना किया गया. उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है.

Also Read: धनबाद के असर्फी अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, बिल के लिए शव को बनाया बंधक, मेयर ने दूर किया विवाद

हरियाणा सरकार देगी अतिरिक्त सहायता

संजय सेठ ने बताया कि कंपनी द्वारा दिए गये मुआवजे के अलावा हरियाणा सरकार की योजनाओं के तहत प्रत्येक परिवार को 19-19 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता भी दी जायेगी. इसके लिए कुछ औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी की जानी बाकी हैं. उन्होंने जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां के उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि वे गुरुग्राम जिला प्रशासन के संपर्क में रहकर कागजी प्रक्रिया जल्द पूरी करायें, ताकि पीड़ित परिवारों को जल्द पूरी सहायता मिल सके.

मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

संजय सेठ ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके निर्देश पर ही जिला प्रशासन और कंपनी प्रबंधन के बीच बातचीत सफल हुई. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार मामले की जानकारी लेते रहे और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनशीलता दिखाई.

Also Read: झारखंड की साहित्यकार डॉ. शकुंतला मिश्र को बड़ा सम्मान, गिरधारी रामगंजू स्मृति सम्मान- 2026 से नवाजा जायेगा

Previous article भक्ति व श्रद्धा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा संपन्न
Next article बुनियादी केन्द्र परिसर में सीएससी का हुआ उद्घाटन
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel