[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर कपाली में फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

कपाली में फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

0
कपाली में फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

जमशेदपुर. कपाली ओपी क्षेत्र के डांगरडीह में शुक्रवार को मुबारक अंसारी नामक युवक के घर से कुछ दूरी से पुलिस ने दो खोखा और मैगजीन बरामद किया है. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है. मुबारक अंसारी ने बताया कि दोस्त के साथ अपने घर के कुछ दूरी पर बैठे हुए थे, इसी बीच काले रंग का हीरो होंडा मोटरसाइकिल आकर रूका. बाइक पर दो युवक सवार थे. उन्होंने दो राउंड फायरिंग की. युवकों ने रुमाल से चेहरा को ढका हुआ था. मुबारक के अनुसार गोली दीवार पर लगी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की. पुलिस के अनुसार मामला संदिग्ध प्रतीत होता है. आस पास के लोगों ने फायरिंग की आवाज आने की पुष्टि नहीं की है. वही, जिस दीवार पर गोली लगने की बात बतायी जा रही है. उसपर भी निशान नहीं मिले है. बावजूद इसके मुबारक अंसारी द्वारा लिखित शिकायत दिये जाने के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. पुलिस के अनुसार मुबारक अंसारी पिछले दिनों हुये रागिब हत्याकांड में चश्मदीद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel