[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर सोनारी के कचरा डंपिंग एरिया में 24 घंटे से लगी है आग, हजारों की आबादी का घुटने लगा दम

सोनारी के कचरा डंपिंग एरिया में 24 घंटे से लगी है आग, हजारों की आबादी का घुटने लगा दम

0
सोनारी के कचरा डंपिंग एरिया में 24 घंटे से लगी है आग, हजारों की आबादी का घुटने लगा दम

जमशेदपुर.

सोनारी के कचरा डंपिंग एरिया में करीब 24 घंटे से आग लगी हुई है. मंगलवार की दोपहर के बाद से आग लगनी शुरू हुई, जो विकराल रूप ले चुकी है. अभी बस्ती एरिया तक आग फैल चुकी है.

दरअसल आग मरीन ड्राइव के विपरीत दिशा से ही शुरू हुई है. यह आग देखते ही देखते पूरे एरिया में फैल गया. कचरा के गैस से यह आग और तेजी से फैलता गया. आग पर काबू पाने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. इस कारण हजारों की आबादी का दम घुटने लगा है.

यहां एक एजेंसी बहाल की गयी है, लेकिन आग को पूरी तरह बुझाने या आग ही नहीं लगे, इसे लेकर कोई ठोस उपाय नहीं किया गया है. सोनारी के निर्मल नगर, बिलास बस्ती, आस्था हाइटेक, सेवेन्थ हेवेन, वसुंधरा एस्टेट, आदर्शनगर समेत अन्य फ्लैट के लोग परेशान हैं.

अप्रैल बीत गया, दिसंबर तक कचरा डंपिंग एरिया बंद करना था, एनजीटी के पास लंबित है मामला

कचरा डंपिंग को बंद करने को लेकर जिला प्रशासन और टाटा स्टील के साथ जमशेदपुर अक्षेस ने एक हलफनामा एनजीटी में दाखिल किया है, जिसमें यह कहा गया है कि आग पर काबू पा लिया जायेगा और दिसंबर 2024 तक हर हाल में कचरा का डंपिंग एरिया बंद कर दिया जायेगा. वहीं ऐसा होता नहीं दिख रहा है, क्योंकि यहां कचरा का डंपिंग हर दिन हो रहा है. कोई नया डंपिंग साइट तैयार नहीं हो पाया है. ऐसे में यह परेशानी जल्द समाप्त होगी, यह कहना मुश्किल है. अभी एनजीटी के पास यह मामला लंबित भी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel