[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर Jamshedpur News : सबर परिवारों की सुध लेंगे वित्त आयोग के अध्यक्ष एपी सिंह, आज बोड़ाम में ”रियलिटी चेक”

Jamshedpur News : सबर परिवारों की सुध लेंगे वित्त आयोग के अध्यक्ष एपी सिंह, आज बोड़ाम में ”रियलिटी चेक”

0
Jamshedpur News : सबर परिवारों की सुध लेंगे वित्त आयोग के अध्यक्ष एपी सिंह, आज बोड़ाम में ”रियलिटी चेक”
जमशेदपुर (फाइल फोटो)

पगदा सबर टोला में विकास कार्यों का धरातल पर करेंगे निरीक्षण

जिला परिषद व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ होगी उच्चस्तरीय बैठक

Jamshedpur News :

झारखंड के पंचम राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एपी सिंह शनिवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान उनका मुख्य फोकस जिले की आदिम जनजाति ”सबर” परिवारों के उत्थान के लिए किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करना है. वे शुक्रवार देर रात जमशेदपुर पहुंच चुके हैं और शनिवार सुबह से ही क्षेत्र के सघन दौरे पर अधिकारियों के संग निकलेंगे.

बोड़ाम के सबर टोला से शुरू होगा अभियान

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शनिवार सुबह 10 बजे अध्यक्ष बोड़ाम प्रखंड की लायलम पंचायत अंतर्गत पगदा सबर टोला पहुंचेंगे. यहां वे सरकारी योजनाओं की वर्तमान स्थिति का निरीक्षण, आकलन और अध्ययन करेंगे. वे देखेंगे कि सबरों के लिए बनायी गयी विशेष योजनाएं उन तक किस रूप में पहुंच रही हैं.

एपी सिंह दोपहर 2:20 बजे जिला परिषद कार्यालय में उपाध्यक्ष व सभी पार्षदों के साथ सबर व अन्य विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे. शाम 4:10 बजे समाहरणालय सभागार में डीसी, एसएसपी व अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इसमें मनरेगा में जीएसटी, वैट और आइटी की कार्रवाई (गुमला पैटर्न) तथा जेएसएलपीएस के कार्यों पर विशेष विमर्श किया जायेगा.

भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रहे एपी सिंह को झारखंड की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों का गहरा अनुभव है. वे राज्य में कृषि, पेयजल एवं स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विभागों में सचिव रह चुके हैं. उनके इस दौरे को लेकर राज्य सरकार ने डीसी-एसएसपी को पत्र भेजकर सुरक्षा और जरूरी तैयारियां करने के कड़े निर्देश दिये हैं. यह दौरा आदिम जनजाति सबरों के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है, क्योंकि वित्त आयोग के अध्यक्ष सीधे तौर पर फंड के सदुपयोग और योजनाओं की उपयोगिता की जांच करेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel