[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर मानगो विद्युत प्रमंडल में 16 और जमशेदपुर गैर कंपनी इलाके में 17 उपभोक्ता पकड़ाये

मानगो विद्युत प्रमंडल में 16 और जमशेदपुर गैर कंपनी इलाके में 17 उपभोक्ता पकड़ाये

0
मानगो विद्युत प्रमंडल में 16 और जमशेदपुर गैर कंपनी इलाके में 17 उपभोक्ता पकड़ाये

फ्लैग) मानगो : झारखंड कॉलोनी में बड़ी बिजली चोरी का भंडाफोड़ सिंगल फेज का कनेक्शन लेकर कर रहा था डबल फेज का उपयोग विभाग ने काटा कनेक्शन, 1.01 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया कुल 33 उपभोक्ताओं पर नामजद केस, 10.95 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर मानगो बिजली विभाग की टीम ने औचक छापेमारी कर शनिवार को डिमना बस्ती स्थित झारखंड कॉलोनी में चल रही बड़ी बिजली चोरी का भंडाफोड़ किया है. इसमें आरोपी उपभोक्ता नौशाद खान बिजली पोल से अपने घर में डबल फेज का अवैध रूप से उपयोग कर रहा था. जबकि घर में सिंगल फेज का बिजली कनेक्शन था. बिजली विभाग की टीम ने उपभोक्ता के घर से बिजली चोरी में उपयोग किये जा रहे तार को जब्त किया. ऑन स्पॉट कार्रवाई करते हुए उलीडीह थाना में उपभोक्ता नौशाद खान के खिलाफ बिजली चोरी की धारा लगाकर नामजद केस दर्ज किया गया. उपभोक्ता पर 1.01 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया. इसी तरह झारखंड कॉलोनी में उपभोक्ता अब्दुल हमीद के यहां छापेमारी की गयी. अब्दुल हमीद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए 60 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया. इधर, मानगो विद्युत प्रमंडल में कुल 85 बिजली चोरी की संदिग्ध जगहों पर छापेमारी की गयी, इसमें 16 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़ाये. 16 उपभोक्ताओं पर 5.49 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया. जबकि जमशेदपुर विद्युत प्रमंडल (गैर कंपनी इलाके जमशेदपुर) में बिजली चोरी की संदिग्ध कुल 99 घरों व अन्य प्रतिष्ठानों में औचक छापेमारी की गयी. इसमें 17 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गये. 17 उपभोक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर 5.46 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel